फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PF: क्या जरूरत के समय निकाल सकते हैं पीएफ का पैसा? जानिए क्या है प्रोसेस

Fri, 03 Jan 2025 06:22 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 03 Jan 2025 06:22 PM IST
सार

ईपीएफओ कर्मचारी के जीवन में स्थिरता और सुरक्षा प्रदान करने का काम करता है। ईपीएफओ में जो जमा राशि होती है उसे सरकारी बॉन्ड्स या अन्य सुरक्षित जगहों पर निवेश किया जाता है।

विज्ञापन
How To Withdraw Money From PF Account In Emergency
pf epfo new - फोटो : Amar Ujala

देश में करोड़ों नौकरीपेशा लोग हैं, जिनका प्रोविडेंट फंड खाता है। हर महीने कर्मचारी की आमदनी का कुछ हिस्सा कटकर उसके पीएफ खाते में जमा होता रहता है। पीएफ खाते में जमा पैसे कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने के बाद उसको आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने का काम करते हैं। प्रोविडेंट फंड में किया गया निवेश एक लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट है। ईपीएफओ कर्मचारी के जीवन में स्थिरता और सुरक्षा प्रदान करने का काम करता है।



ईपीएफओ में जो जमा राशि होती है उसे सरकारी बॉन्ड्स या अन्य सुरक्षित जगहों पर निवेश किया जाता है। अक्सर कई बार लोगों के समक्ष आपात स्थिति आ जाती है। ऐसे में उनके पास बचत के पैसे खत्म हो जाते हैं। इस कारण कई लोगों का अक्सर सवाल रहता है कि क्या इमरजेंसी के समय पीएफ के पैसे निकाल सकते हैं? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं - 

How To Withdraw Money From PF Account In Emergency
PF - फोटो : AdobeStock

ईपीएफओ के नियमों के अंतर्गत आप इमरजेंसी के समय पीएफ के पैसे निकाल सकते हैं। इमरजेंसी के समय पीएफ के पैसे निकालने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके लॉगिन करना है। 

How To Withdraw Money From PF Account In Emergency
computer laptop new - फोटो : istock

यह करने के बाद दाईं तरफ आपको यूएएन और पासवर्ड का ऑप्शन दिखेगा। यहां आपको सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करके कैप्चा भरकर लॉगिन करना है। यह करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Withdraw Money From PF Account In Emergency
computer laptop new - फोटो : istock

यहां आपको दाईं ओर Online Services के टैब पर क्लिक करना है। नेक्स्ट स्टेप पर क्लेम सेक्शन पर क्लिक करें। यह करने के बाद आपको बैंक अकाउंट वेरीफाई करके Proceed For Online Claim के विकल्प का चयन करना होगा। 

विज्ञापन
How To Withdraw Money From PF Account In Emergency
computer laptop new - फोटो : istock

इसके बाद PF एडवांस फॉर्म 19 सेलेक्ट करके फॉर्म में पैसे निकालने की वजह, कितना पैसा निकलाना है आदि डिटेल्स फिल करनी है। यह करने के बाद बैंक अकाउंट का चेक या पासबुक की कॉपी को अपलोड करें। अंत में आपको अपना कंसेंट देकर आधार से वेरीफाई करना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed