फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PF Advance Money Withdrawal: महज तीन दिन के अंदर खाते में आ सकता है पीएफ का पैसा, बस अपनाना होगा ये तरीका

Tue, 30 Aug 2022 09:10 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 30 Aug 2022 09:10 AM IST
विज्ञापन
How To Withdraw Advance Money From PF Know Full Process in Hindi
पीएफ खाते से एडवांस पैसे निकालने का तरीका क्या है - फोटो : Amar Ujala

How To Withdraw Advance Money From PF Account: अपनी आजीविका चलाने के लिए हर किसी को पैसे की जरूरत होती है। इसके लिए लोग काम करते हैं, जहां कुछ लोग बिजनेस तो एक बड़ी संख्या में लोग नौकरी भी करते हैं। होने वाली कमाई में से लोग कुछ पैसे अपने भविष्य के लिए भी बचाते हैं, ताकि उन्हें बुढ़ापे में आर्थिक दिक्कत न हो। लेकिन इसके अलावा भी नौकरी पेशा लोगों की एक सेविंग होती है, जिसे हम पीएफ खाते के तौर पर जानते हैं। दरअसल, इस अकाउंट में कर्मचारियों की सैलरी में से एक निश्चित अमाउंट काटकर जमा कर दिया जाता है। वहीं, इस पैसे पर सालाना ब्याज भी दिया जाता है। इस पैसे को आप नौकरी छोड़ने के बाद या नौकरी के बीच में जरूरत पड़ने पर भी निकाल सकते हैं। ऐसे में अगर आपको भी किसी जरूरी काम के लिए पैसों की जरूरत है, तो चलिए इसका सरल तरीका जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में एडवांस पैसे निकालने के तरीके के बारे में जान सकते हैं...

How To Withdraw Advance Money From PF Know Full Process in Hindi
पीएफ खाते से एडवांस पैसे निकालने का तरीका क्या है - फोटो : istock

क्या है तरीका?

  • दरअसल, पीएफ के पैसे को आप नौकरी के बीच में 'कोविड एडवांस' के जरिए निकाल सकते हैं। नियमों के मुताबिक, इसमें आवेदन करने के तीन दिनों के अंदर आपके बैंक खाते में पैसा आ जाता है। आप जमा राशि का 75 फीसदी पैसा निकाल सकते हैं।
How To Withdraw Advance Money From PF Know Full Process in Hindi
पीएफ खाते से एडवांस पैसे निकालने का तरीका क्या है - फोटो : istock

ये रहा प्रोसेस:-

स्टेप 1

  • अगर आपको भी अपने पीएफ खाते से एडवांस में पैसे निकालने हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना है
  • इसके बाद आपको यूएएन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
How To Withdraw Advance Money From PF Know Full Process in Hindi
पीएफ खाते से एडवांस पैसे निकालने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 2

  • अब आपको यूएएन वाले विकल्प में जाकर 'ऑनलाइन सर्विसेज' वाले विकल्प को चुनना है
  • फिर नीचे की तरफ आकर क्लेम वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
विज्ञापन
How To Withdraw Advance Money From PF Know Full Process in Hindi
पीएफ खाते से एडवांस पैसे निकालने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद बैंक खाता दर्ज कर उसे वेरिफाई करवाएं
  • फिर पीएफ एडवांस फॉर्म पर क्लिक करें
  • पैसे निकालने की वजह और जितना पैसा निकालना है वो अमाउंट दर्ज करें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed