फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: बेहद पास है आखिरी तारीख, इस तरह से अपडेट करवाएं अपना आधार कार्ड

Sat, 23 Nov 2024 12:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 23 Nov 2024 12:00 PM IST
सार

लगभग हर किसी के पास आधार कार्ड है क्योंकि ये एक बेहद जरूरी दस्तावेज है। अगर आपने अब तक अपने 10 साल पुराने आधार को अपडेट नहीं करवाया है तो जल्द करवा लें।

विज्ञापन
how to update your aadhaar card 10 saal purane aadhar card ko kaise update karwaye
क्या है आधार कार्ड को अपडेट करवाने की आखिरी तारीख? - फोटो : Amar Ujala

Aadhaar Card Update: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई की तरफ से भारत के नागरिकों को आधार कार्ड जारी किया जाता है। ये आधार कार्ड आपके कई काम आता है जिसमें सिम कार्ड लेना हो या फिर कोई सरकारी योजना से जुड़ना हो। इसके अलावा बैंक में खाता खुलवाने से लेकर योजना के अंतर्गत मिलने वाली सब्सिडी लेनी हो आदि। ऐसे ही कई अन्य कामों के लिए आपको आधार कार्ड की जरूरत होती है, लेकिन क्या आपने अपने आधार कार्ड को अपडेट करवा लिया है? अगर नहीं तो आप ये काम तुरंत करवा लें क्योंकि इसकी आखिरी तारीख बेहद पास है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

how to update your aadhaar card 10 saal purane aadhar card ko kaise update karwaye
क्या है आधार कार्ड को अपडेट करवाने की आखिरी तारीख? - फोटो : Adobe Stock

ये है आखिरी तारीख

  • अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना हो गया है तो नियमों के तहत आपको अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाना होगा। मौजूदा समय में ये काम आधिकारिक वेबसाइट के जरिए मुफ्त में हो रहा है जिसकी आखिरी तारीख 14 दिसंबर 2024 है। इसलिए जल्द इस काम को करवा लें।
how to update your aadhaar card 10 saal purane aadhar card ko kaise update karwaye
क्या है आधार कार्ड को अपडेट करवाने की आखिरी तारीख? - फोटो : Adobe Stock

इस तरीके से करवा सकते हैं अपने आधार को अपडेट:-

स्टेप 1

  • अगर आपने अब तक अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं करवाया है तो इसके लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in/en पर जाना है
  • यहां पर आपको 'अपडेट आधार' का ऑप्शन मिलेगा जिसमें आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
how to update your aadhaar card 10 saal purane aadhar card ko kaise update karwaye
क्या है आधार कार्ड को अपडेट करवाने की आखिरी तारीख? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
  • आपको इस ओटीपी को यहां पर दर्ज करना है और फिर लॉगिन कर लेना है
  • फिर आपको दस्तावेज अपडेट करने वाले विकल्प को चुनना है
  • अब आपको अपने दस्तावेजों को वेरिफाई करवाना है
विज्ञापन
how to update your aadhaar card 10 saal purane aadhar card ko kaise update karwaye
क्या है आधार कार्ड को अपडेट करवाने की आखिरी तारीख? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • अब नीचे की तरफ आकर आपको अपने पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ की स्कैन कॉपी अपडेट करनी है
  • फिर आपको सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर देना है
  • इसके बाद आपका फॉर्म सबमिट हो जाएगा और आपको एक रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा जिससे आप अपने आधार अपडेट का स्टेटस चेक कर पाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed