फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Photo Update: आधार कार्ड की पुरानी फोटो से भर गया है मन, तो इस तरीके से लगवाएं नई तस्वीर

Mon, 23 Jun 2025 05:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 23 Jun 2025 05:24 PM IST
सार

Aadhaar Card Ki Photo Kaise Change Kare: अगर आपको भी अपने आधार कार्ड की पुरानी फोटो को बदलवाना है तो आप इसे बदलवा सकते हैं। इसके लिए किसी तरह के कोई दस्तावेज की जरूरत नहीं होती है।

विज्ञापन
how to update news photo on aadhar card ki photo kaise change kare
आधार कार्ड की फोटो कैसे बदली जाती है? - फोटो : Adobe Stock

Aadhaar Card Photo Update Process In Hindi: आज के समय में कई ऐसे दस्तावेज हैं जिनकी जरूरत अलग-अलग कामों के लिए पड़ती है। कभी किसी सरकारी काम के लिए तो कभी किसी गैर-सरकारी काम के लिए। जैसे, आप अपने आधार कार्ड को ही ले लीजिए। ये आज के दौर के सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है। इस आधार कार्ड में कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी होती हैं।

आपके आधार कार्ड में कोई जानकारी गलत है या नहीं है तो आप इस जानकारी को अपडेट करवा सकते हैं जिसके लिए तरीका है। जैसे, अगर आप अपने आधार कार्ड की फोटो को बदलवाना चाहते हैं तो आप इसे बिना किसी दिकक्त के बदलवा सकते हैं। आप इसका तरीका यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे आधार कार्ड की फोटो को बदलवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

how to update news photo on aadhar card ki photo kaise change kare
आधार कार्ड की फोटो कैसे बदली जाती है? - फोटो : Adobe Stock

आधार की फोटो अपडेट करवान का ये है तरीका:-

स्टेप 1

  • अगर आपके आधार कार्ड की भी फोटो पुरानी हो गई है या आप इसे बदलवाना चाहते हैं तो बदलवा सकते हैं
  • इसके लिए सबसे पहले अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र का पता करें और अपॉइंटमेंट ले लें
  • अब जिस दिन की अपॉइंटमेंट मिली है उस दिन आधार सेवा केंद्र पर जाएं
how to update news photo on aadhar card ki photo kaise change kare
आधार कार्ड की फोटो कैसे बदली जाती है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • आधार केंद्र पर जाकर आपको करेक्शन फॉर्म लेना होता है
  • जान लें ये वही फॉर्म है जिससे आप आधार कार्ड में कोई भी जानकारी अपडेट करवा पाते हैं
  • अब आपको इस फॉर्म को भरना होता है
  • इस फॉर्म में अपना नाम, आधार नंबर जैसी मांगी गई जरूरी जानकारियां भर दें
विज्ञापन
विज्ञापन
how to update news photo on aadhar card ki photo kaise change kare
आधार कार्ड की फोटो कैसे बदली जाती है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • ध्यान रहे इस फॉर्म में ये भी बताएं कि आपको आधार में क्या चीज अपडेट करवानी है
  • जैसे आपको आधार में फोटो अपडेट करवानी है तो ये बताएं
  • इसके बाद आपको अपनी बारी का इंतजार करना है
  • फिर जब बारी आए तो संबंधित अधिकारी के पास फॉर्म लेकर जाएं
विज्ञापन
how to update news photo on aadhar card ki photo kaise change kare
आधार कार्ड की फोटो कैसे बदली जाती है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 4

  • अब अधिकारी आपका फॉर्म देखता है और फिर आपके बायोमेट्रिक लिए जाते हैं
  • बायोमेट्रिक से सत्यापन किया जाता है कि आप ही सही व्यक्ति हैं
  • इसके बाद आपकी नई फोटो क्लिक की जाती है जिसे अपडेट किया जाता है
  • आखिर में आपसे तय शुल्क भी लिया जाता है
  • फिर कुछ दिनों के भीतर आपकी नवीनतम फोटो आपके आधार में अपेडट हो जाती है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed