फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जान लें काम की बात: राशन कार्ड से जुड़ी हर जानकारी आपके मोबाइल पर, ऐसे करें घर बैठे मोबाइल नंबर अपडेट

Fri, 18 Aug 2023 01:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 18 Aug 2023 01:12 PM IST
विज्ञापन
How to update mobile number in your ration card follow these steps
राशन कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करवाने का तरीका - फोटो : istock

Ration Card Benefits: सरकारें कई तरह की योजनाएं चलाती हैं, ताकि हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंच सके। शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक इन योजनाओं का लाभ दिया जाता है। जैसे- राशन कार्ड के जरिए लोगों को मुफ्त व सस्ते राशन की सुविधा सरकार की तरफ से दी जाती है। बीपीएल और एपीएल आदि जैसे राशन कार्ड लोगों के बनाए जाते हैं, जिनके जरिए लोगों को ये लाभ मिलता है। पर राशन कार्ड सिर्फ सस्ता या मुफ्त राशन लेने के ही काम नहीं आता बल्कि, इसके कई अन्य काम भी हैं। वहीं, आपके लिए ये भी जरूरी है कि आप अपना मोबाइल नंबर भी इससे लिंक करवाएं, जिससे आपको लगातार अपडेट मिलती रहे। तो चलिए जानते हैं मोबाइल नंबर अपडेट करवाने का तरीका क्या है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

How to update mobile number in your ration card follow these steps
राशन कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करवाने का तरीका - फोटो : istock
  • आमतौर पर कार्डधारकों के साथ दिक्कत ये होती है कि जो मोबाइल नंबर वो राशन कार्ड बनवाते समय देते हैं, वो बाद में किन्हीं कारणों से बंद हो जाता है। वहीं, कई लोगों ने अपने राशन कार्ड के साथ मोबाइल नंबर लिंक ही नहीं करवाया होता है। ऐसे में आप ऑनलाइन तरीके से घर बैठे ही मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकते हैं।
How to update mobile number in your ration card follow these steps
राशन कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करवाने का तरीका - फोटो : i stock

इस तरह से अपडेट करवा सकते हैं मोबाइल नंबर:-

स्टेप 1

  • अगर आपको भी अपने राशन कार्ड से नया नंबर लिंक करना है, तो आपको अपने राज्य के खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
  • जैसे- अगर आप दिल्ली के निवासी हैं, तो आप इस आधिकारिक nfs.delhi.gov.in/Citizen/UpdateMobileNumber.aspx लिंक पर जा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
How to update mobile number in your ration card follow these steps
राशन कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करवाने का तरीका - फोटो : Istock

स्टेप 2

  • फिर आपके सामने एक नया पेज खुलेगा
  • जहां पर आपको 'अपडेट योर रजिस्टर्ड मोबाइल वाला विकल्प मिलेगा
  • आपको इस पर क्लिक करना है और फिर आपको मांगी गई जानकारियां भरनी हैं
विज्ञापन
How to update mobile number in your ration card follow these steps
राशन कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करवाने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 3

  • फिर आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर और पूरा नाम भरना है
  • अब वो मोबाइल नंबर दर्ज करें जो आपको अपडेट करवाना है
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक कर दें और फिर आपका मोबाइल नंबर राशन कार्ड से लिक हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed