Aadhaar Card: आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। इसके आने के बाद केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा मिलने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ तेजी से हम तक पहुंच रहा है। आज के समय नौकरी से लेकर कई दूसरे जरूरी कार्यों के लिए आधार कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को विभिन्न कामों के लिए पड़ रही है। ऐसे में इस कार्ड की खास उपयोगिता हम लोगों के लिए है। वहीं अक्सर हम लोग अपना पता, मोबाइल नंबर बदल देते हैं। ऐसे में इन जानकारियों को आधार कार्ड में अपडेट करना जरूरी है। अगर आप समय रहते इन डिटेल्स को आधार कार्ड में अपडेट नहीं करते। इस स्थिति में आपको आगे चलकर कई जरूरी कामों को कराने में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने बदले हुए मोबाइल नंबर को अपडेट करा सकते हैं। आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को अपडेट कराने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
Aadhaar Card: आधार कार्ड में अपडेट करना चाहते हैं नया मोबाइल नंबर, जानें क्या है तरीका
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 12 Aug 2022 02:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन