फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tips: बिना मारे घर से बाहर भगा सकते हैं चूहों को, बस करने होंगे ये चार काम

Fri, 12 Aug 2022 01:21 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 12 Aug 2022 01:21 PM IST
विज्ञापन
Tips to Get Rats Out of House Without Killing Chuhoon Ko Bhgaane Ke Upay News in Hindi
चूहे को घर से भगाने के तरीके क्या है - फोटो : Amar Ujala

हम जब घर में रहते हैं, तो हर रोज सफाई करते हैं ताकि गंदगी न हो। चीजों को व्यवस्थित ढंग से रखते हैं, ताकि सब ठीक से रहे आदि। लेकिन जब घर में एक भी चूहा घुस आए, तो हमें कई दिक्कतों का सामना तक करना पड़ता है। कहते हैं चूहा खाने से ज्यादा घर में नुकसान करता है। एक पेपर से लेकर कपड़ों और कई कीमती चीजों को तक चूहा काट देता है। इसलिए इनके घर में आते ही लोग परेशान हो जाते हैं। भले ही आप कितना भी ध्यान रख लें, लेकिन ये चूहे कहीं न कहीं से घर में आ ही जाते हैं। ऐसे में अगर आपके घर में कोई चूहा घुस आया है, तो जाहिर है कि आप परेशान होंगे। तो चलिए हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बताते हैं, जिनसे आप चूहे को बिना मारे अपने घर से बाहर भगा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

Tips to Get Rats Out of House Without Killing Chuhoon Ko Bhgaane Ke Upay News in Hindi
चूहे को घर से भगाने के तरीके क्या है - फोटो : istock

ये हैं चूहे भगाने के तरीके:

पुदीना

  • चूहे को बिना मारे अगर घर से बाहर भगाना है, तो इसके लिए पुदीना मदद कर सकता है। चूहे को इसकी महक पसंद नहीं होती। ऐसे में चूहे जहां घर में सबसे ज्यादा दिखते हैं, वहां पर या बाकी जगहों पर भी इसे रख दें। फिर चूहा घर से बाहर भाग सकता है।
Tips to Get Rats Out of House Without Killing Chuhoon Ko Bhgaane Ke Upay News in Hindi
चूहे को घर से भगाने के तरीके क्या है - फोटो : Pixabay

पिपरमेंट

  • आप चूहे को भगाने के लिए पिपरमेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि ये इसकी गंध से दूर भागते हैं। आप घर के कोने में रुई में रखकर इसे रख दें, जिससे चूहे इन्हें सूंघकर घर से बाहर भाग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tips to Get Rats Out of House Without Killing Chuhoon Ko Bhgaane Ke Upay News in Hindi
चूहे को घर से भगाने के तरीके क्या है - फोटो : iStock
फिटकरी
  • चूहे फिटकरी को बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। इसलिए आप इनसे चूहों को घर से बाहर भगा सकते हैं। आपको करना ये है कि फिटकरी के पाउडर को लेकर घोल बनाना है, और फिर इसे चूहों के ज्यादा दिखाई देने वाली जगह पर छिड़क देना है।
विज्ञापन
Tips to Get Rats Out of House Without Killing Chuhoon Ko Bhgaane Ke Upay News in Hindi
चूहे को घर से भगाने के तरीके क्या है - फोटो : istock

पिंजरा

  • आप चूहे को भगाने के लिए पिंजरा भी लगा सकते हैं। करना ये है कि इसमें आपको रोटी का टुकड़ा या रोटी के टुकड़े पर मिठाई या चूहे की पंसदीदा चीज को लगा दें। फिर देखिए कैसे चूहा पिंजरे में फंसता है, और इसके बाद आप इसे बाहर छोड़ दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed