फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EPFO KYC: बड़ा आसान है घर बैठे ईपीएफओ पोर्टल पर केवाईसी करना, फॉलो करें ये स्टेप्स

Tue, 21 Feb 2023 04:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 21 Feb 2023 04:26 PM IST
विज्ञापन
How to Update KYC Details in EPFO Portal Follow These Easy Steps
ईपीएफओ पोर्टल पर केवाईसी करवाने का तरीका - फोटो : istock

Update EPFO KYC: अगर आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं, तो नियमों के हिसाब से और कंपनी साइज के अनुसार आपका पीएफ कटता होगा। दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ की तरफ से नौकरीपेशा लोगों का पीएफ खाता खोला जाता है। इसमें हर महीने की सैलरी में से एक निश्चित अमाउंट इस खाते में जमा किया जाता है, जिस पर सरकार की तरफ से ब्याज भी दिया जाता है। आप इस पैसे को नौकरी के बीच में अपनी जरूरत के हिसाब से, नौकरी छोड़ने के बाद या फिर पेंशन के रूप में भी ले सकते हैं। पर अगर आपके पीएफ खाते में केवाईसी अपडेट नहीं है, तो आपको पैसे निकालने में खासी दिक्कतें आ सकती हैं। इसलिए अगर आप चाहें तो पहले ही अपनी केवाईसी करवा सकते हैं। तो चलिए इसका तरीका जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

How to Update KYC Details in EPFO Portal Follow These Easy Steps
ईपीएफओ पोर्टल पर केवाईसी करवाने का तरीका - फोटो : istock

घर बैठे ऐसे अपडेट कर सकते हैं केवाईसी:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी अपने पीएफ खाते में केवाईसी करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ के आधिकारिक पोर्टल unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface पर जाना होगा
  • यहां पर आपको यूएएन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करके लॉगिन करना है
How to Update KYC Details in EPFO Portal Follow These Easy Steps
ईपीएफओ पोर्टल पर केवाईसी करवाने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 2

  • पोर्टल पर जाने के बाद आपको ‘मैनेज’ सेक्शन में जाकर तीसरे वाले ऑप्शन ‘केवाईसी’ पर क्लिक करना है
  • फिर आपके सामने एक फॉर्म आएगा
  • इस पर आपको पैन नंबर, आधार नंबर, बैंक खाते की जानकारी जैसी चीजें नजर आएंगी
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Update KYC Details in EPFO Portal Follow These Easy Steps
ईपीएफओ पोर्टल पर केवाईसी करवाने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब उस दस्तावेज के आगे बॉक्स पर टिक लगाएं, जिसे आप अपडेट करना चाहते हैं
  • जैसे- अगर बैंक खाते को तो उस पर टिक करें और फिर अपने खाते की जानकारी भर दें
विज्ञापन
How to Update KYC Details in EPFO Portal Follow These Easy Steps
ईपीएफओ पोर्टल पर केवाईसी करवाने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 4

  • इसके बाद ‘पेंडिंग केवाईसी’सेक्शन में जाएं और सेव वाले बटन को दबा दें
  • फिर आपकी केवाईसी का स्टेटस पेडिंग दिखाएगा
  • वहीं जब संबंधित विभाग के डाटा से ईपीएफओ इसे वैरिफाई कर देगा तो आपकी केवाईसी अपडेट हो जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed