DOB Update in PF Account: नौकरीपेशा लोगों को सरकार की तरफ से एक सुविधा दी जाती है और वो है पीएफ खाते की। दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ केंद्र सरकार की एक इकाई है, जो लोगों के पीएफ खातों का काम देखती है। दरअसल, नौकरी करने वाले व्यक्ति का पीएफ खाता खोला जाता है और फिर उसके इस खाते में हर महीने उसकी सैलरी से एक निश्चित अमाउंट काटकर जमा किया जाता है। फिर खाताधारक नौकरी के बीच में, नौकरी छोड़ने के बाद या पेंशन के रूप में इस पैसे का ब्याज सहित लाभ ले सकता है। पर कई बार लोगों को इस पैसे को निकालने में तब दिक्कत आती है जब उनकी जन्मतिथि पीएफ खाते में गलत दर्ज होती है और ये उनके दस्तावेजों से मेल नहीं खा रही होती है। ऐसे में अगर आपके साथ भी ये दिक्कत है, तो आप इस गलती को तुरंत ठीक कर लें। वरना आपको पीएफ के पैसे निकालने में दिक्कत हो सकती है। तो चलिए जानते हैं आप खुद घर बैठे ही कैसे पीएफ खाते की जन्मतिथि ठीक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"64de06df2e3b25f0b707a8ba","slug":"how-to-update-date-of-birth-in-your-pf-account-follow-these-steps-2023-08-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खबर काम की: पीएफ खाते में गलत दर्ज हुई जन्मतिथि को ऐसे करें ठीक, वरना पैसे निकालने में हो सकती है दिक्कत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
खबर काम की: पीएफ खाते में गलत दर्ज हुई जन्मतिथि को ऐसे करें ठीक, वरना पैसे निकालने में हो सकती है दिक्कत
Thu, 17 Aug 2023 05:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 17 Aug 2023 05:14 PM IST
विज्ञापन
पीएफ खाते में दर्ज हुए गलत जन्मतिथि सही करवाने का तरीका
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएफ खाते में दर्ज हुए गलत जन्मतिथि सही करवाने का तरीका
- फोटो : iStock
पहले नियम जान लीजिए
- ईपीएफओ के नियम के मुताबिक, अगर आप अपने खाते की गलत जन्मतथिति को सही करना चाहते हैं, तो सही जन्मतिथि और पहले से दर्ज जन्मतिथि में 3 साल से कम का अंतर होना चाहिए। हालांकि, अगर इससे ज्यादा समय का फर्क होता है, तो फिर आपको आधार कार्ड या अन्य दस्तावेज साथ में लगाने होते हैं।
पीएफ खाते में दर्ज हुए गलत जन्मतिथि सही करवाने का तरीका
- फोटो : istock
ये है दस्तावेजों की सूची:-
- आधार कार्ड
- स्कूल या कॉलेज का सर्टिफिकेट पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- मेडिकल सर्टिफिकेट और केंद्र या राज्य सरकार की सर्विस रिकॉर्ड में से कोई एक चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएफ खाते में दर्ज हुए गलत जन्मतिथि सही करवाने का तरीका
- फोटो : istock
जन्मतिथि ठीक करने का ये है तरीका:-
स्टेप 1
- अगर आप भी अपने पीएफ खाते में जन्मतिथि ठीक करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना होगा
- फिर आपको 'मैनेज' वाले सेक्शन में जाकर 'बेसिक डिटेल्स' पर क्लिक करना है
विज्ञापन
पीएफ खाते में दर्ज हुए गलत जन्मतिथि सही करवाने का तरीका
- फोटो : iStock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको यहां कई विकल्प दिखेंगे, आपको अपनी पुरानी जन्मतिथि के आगे नई जन्मतिथि दर्ज करने का विकल्प मिलेगा
- यहां पर अपनी नई जन्मतिथि डीडी एमएम वाईवाई के हिसाब से दर्ज करें और फिर चेक बॉक्स पर क्लिक करके आपको आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी मिलेगा, जिसे यहां भर दें
- आखिर में अपडेट पर क्लिक करते ही आपकी नई जन्मतिथि अपडेट हो जाती है।