Update Aadhaar Card Date Of Birth: आपके पास कई तरह के दस्तावेज होंगे जिसमें से एक आधार कार्ड भी है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा ये आधार कार्ड जारी किया जाता है। इस आधार कार्ड से आप सरकारी और गैर-सरकारी जैसे कई काम करवा सकते हैं। बात अगर आधार कार्ड की करें तो इस आधार कार्ड में कार्डधारक की कई तरह की महत्वपूर्ण जानकारी होती है। इसमें कार्ड धारक का नाम, पता, पिता/पति का नाम और जन्मतिथि जैसी जानकारियां होती हैं।
{"_id":"676691e73be8f7d9c40e8c99","slug":"how-to-update-date-of-birth-in-aadhaar-card-online-step-by-step-process-in-hindi-2024-12-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar Card DOB: अगर आपके आधार में भी गलत प्रिंट हुई है जन्मतिथि? तो ऐसे करवा सकते हैं सही","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar Card DOB: अगर आपके आधार में भी गलत प्रिंट हुई है जन्मतिथि? तो ऐसे करवा सकते हैं सही
Sat, 21 Dec 2024 03:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 21 Dec 2024 03:35 PM IST
सार
अगर आपके पास भी आधार कार्ड है और इसमें जन्मतिथि गलत प्रिंट हुई है तो आप इसे सही करवा सकते हैं जिसका तरीका आप यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
आधार कार्ड में जन्मतिथि कैसे बदलें?
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड में जन्मतिथि कैसे बदलें?
- फोटो : Adobe Stock
इस तरह सही करवा सकते हैं गलत जन्मतिथि को:-
पहला स्टेप
- अगर आपके भी आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत प्रिंट हो गई है तो घबराएं नहीं क्योंकि आप इसे सही करवा सकते हैं
- आपको इसके लिए सबसे पहले अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना है
- यहां पर जाकर आपको करेक्शन फॉर्म लेना होता है
आधार कार्ड में जन्मतिथि कैसे बदलें?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
- लिए हुए करेक्शन फॉर्म को आपको भरना होता है जिसमें आपको कार्ड धारक का नाम, आधार नंबर और ये जानकारी देनी है कि आपको जन्मतिथि सही करवानी है
- फॉर्म में सही जन्मतिथि जरूर दर्ज करें
- ध्यान रहे कि फॉर्म के साथ आपको संबंधित दस्तावेज भी लगाना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड में जन्मतिथि कैसे बदलें?
- फोटो : Adobe Stock
तीसरा स्टेप
- ऐसे कोई दस्तावेज आप लगा सकते हैं जिसमें आपकी सही जन्मतिथि दर्ज है
- इसके बाद आपको अपनी बारी का इंतजार करना होता है और जब आपका नंबर आए तो संबंधित अधिकारी से मिलें
- अब अधिकारी आपसे फॉर्म लेते हैं और फिर आपके फिंगर प्रिंट लेते हैं और उन्हें वेरिफाई करते हैं
- जांच सही पाने के बाद आगे का प्रोसेस पूरा किया जाता है
विज्ञापन
आधार कार्ड में जन्मतिथि कैसे बदलें?
- फोटो : Adobe Stock
चौथा स्टेप
- अधिकारी फिर आपके दस्तावेज को वेरिफाई करता है और इसके बाद आपकी सही जन्मतिथि को डाटा में फीड करता है
- आवेदन सबमिट करने के कुछ दिनों के भीतर आपकी सही जन्मतिथि आपके आधार कार्ड में अपडेट हो जाती है
- ऐसे में आप पीवीसी आधार कार्ड बनवाकर नई जन्मतिथि अपडेट वाला आधार कार्ड प्राप्त कर सकते हैं या आप ई-आधार भी डाउनलोड कर सकते हैं।