How to get rid of rats without killing them: हम अपने घर को साफ रखने के लिए साफ-सफाई करते हैं। यही नहीं घर में अगर कोई कीट-पतंग आ जाते हैं तो इन्हें भगाने के लिए भी लोग कई तरीके अपनाते हैं, लेकिन देखने में आता है कि लोग सबसे ज्यादा घर में घुसने वाले चूहों से काफी परेशान रहते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है कि चूहा जितनी चीजें खाते नहीं हैं उससे ज्यादा घर की चीजों को नुकसान पहुंचाता है। कागज कुतरना, घर की अन्य चीजों को खराब करना आदि।
{"_id":"676664d01cfd9061540feece","slug":"how-to-get-rid-of-rats-without-killing-them-ghar-se-chuha-kaise-bhagaye-2024-12-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: घर से बिना मारे भगाना है चूहा, तो ये हैं कुछ तरीके","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
काम की बात: घर से बिना मारे भगाना है चूहा, तो ये हैं कुछ तरीके
Sat, 21 Dec 2024 12:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:23 PM IST
विज्ञापन
चूहा भगाने का आसान तरीका।
- फोटो : Amar Ujala
Trending Videos
चूहा भगाने का आसान तरीका।
- फोटो : Adobe Stock
बिना मारे चूहों को घर से भगाने के ये हैं तरीके:-
पहला तरीका
- आप भी अगर अपने घर में आए चूहे से परेशान हैं तो आप इसे घर से बाहर भगा सकते हैं। इसके लिए आपको पुदीना चाहिए। आपको पुदीना लेना है और इसे उस जगह पर रखना है जहां पर चूहा दिखे या आप घर के किसी कोने में भी पुदीने को रख सकते हैं। चूहों को पुदीने की महक पसंद नहीं होती है और वो उसकी गंध सूंघकर घर के बाहर भाग सकते हैं।
चूहा भगाने का आसान तरीका।
- फोटो : Adobe stock
दूसरा तरीका
- अगर आपके घर में चूहा है और वो बाहर नहीं जा रहा है तो आप उसे एक तरीके से भगा सकते हैं जिसमें कपूर आपकी मदद कर सकता है। आपको इसमें करना ये है कि कपूर लेना है और इसके कुछ टुकड़े कर लेने हैं। इसके बाद इन कपूर के टुकड़ों को घर के कोनों में रख दें। कपूर की गंध सूंघकर चूहा घर से बाहर भाग सकता है क्योंकि उसे ये गंध पसंद नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
चूहा भगाने का आसान तरीका।
- फोटो : freepik
तीसरा तरीका
- अगर आपके घर में भी चूहा घुस आया है और आप उसे बिना मारे बाहर भगाना चाहते हैं तो इसमें आपकी मदद फिटकरी कर सकती है। इसमें आपको सबसे पहले फिटकरी लेनी है और इसे पीस लेना है यानी इसका पाउडर तैयार करना है। फिर इसके बाद इस पाउडर को एक बोतल में भरकर घोल बना लें और फिर इस घोल का छिड़काव घर के कोने और चूहे दिखने वाली जगह पर कर दें। इससे चूहा घर के बाहर भाग सकता है।
विज्ञापन
चूहा भगाने का आसान तरीका।
- फोटो : Adobe Stock
चौथा तरीका
- अगर आपके घर में चूहा है तो आप इसे भगाने के लिए पिंजरा लगा सकते हैं, लेकिन आपको यहां पर एक काम करना है। आपको करना ये है कि आप पिंजरे में जो रोटी का टुकड़ा लगाएं उसमें थोड़ी दही लगा लें। दही से चूहे रोटी की तरफ खींचे चले आते हैं और फिर पिंजरे में फंस जाते हैं। आप इस तरीके को अपना सकते हैं।
