फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pet Care Tips: क्या आपको भी ले जाना है अपने पैट्स को ट्रैवलिंग में अपने साथ? तो ये रहे तरीके

Tue, 09 Aug 2022 12:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 09 Aug 2022 12:35 PM IST
विज्ञापन
How to Travel With Pets from Train to Flight Know Here
पैट्स को अपने साथ यात्रा पर कैसे ले जा सकते हैं - फोटो : Amar Ujala

How to Travel with Your Pets: आजकल लोगों को डॉग या बिल्ली पालने का काफी शौक होता है। लोग इने बड़े ही अच्छे मन से अपने घर लाते हैं, घर के सदस्य की तरह इनका ख्याल रखते हैं और इनके साथ समय भी बिताते हैं आदि। लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कत लोगों को तब आती है, जब वो कहीं बाहर जाते हैं। दरअसल, अगर आपके पास डॉग या बिल्ली है और आपको कहीं यात्रा करनी है, तो परेशानी ये खड़ी हो जाती है कि आखिर इनका क्या करें? क्योंकि जब घर में कोई न हो, तो फिर इन्हें अपने साथ कैसे ले जाएं इस पर सोचने की जरूरत पड़ती है। लेकिन हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं कि आप कैसे किसी यात्रा पर अपने साथ अपने डॉग या बिल्ली को ले जा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

How to Travel With Pets from Train to Flight Know Here
पैट्स को अपने साथ यात्रा पर कैसे ले जा सकते हैं - फोटो : Pixabay

ये हैं तरीके:-

फ्लाइट

  • आप अगर देश के अंदर कहीं जा रहे हैं, तो आप अपने पैट्स को फ्लाइट में ले जा सकते हैं। इसके लिए आपको एयरलाइन से संपर्क करना होता है, और उन्हें बताना होता है। इसके बाद आप कुछ नियम-शर्तों को मानते हुए एक जगह से दूसरी जगह पर अपने पैट्स को ले जा सकते हैं। आपको मेडिकल प्रमाणत्र साथ ले जाना जरूरी है।
How to Travel With Pets from Train to Flight Know Here
पैट्स को अपने साथ यात्रा पर कैसे ले जा सकते हैं - फोटो : iStock

ट्रेन

  • अगर आप भारतीय ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं, और इस दौरान आप अपने साथ अपने डॉग या बिल्ली को भी ले जाना चाहते हैं तो ऐसा संभव है। दरअसल, इसके लिए आपको अपने अलावा अपने पैट्स का भी टिकट लेना पड़ता है और पार्सल की तरह इसकी बुकिंग करनी होती है। फिर रेलवे से बात करते हुए कुछ नियमों और शर्तों को फॉलो करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Travel With Pets from Train to Flight Know Here
पैट्स को अपने साथ यात्रा पर कैसे ले जा सकते हैं - फोटो : istock
  • इसके अलावा अगर आपका पैट्स छोटा पप्पी है, तो आप डलिया में रखकर इसे अपने साथ कोच में रख सकते हैं। लेकिन अगर पैट्स बड़ा है तो ये गार्ड के डिब्बे में लगे बॉक्स में ही रखकर इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकते हैं। बस ध्यान रहे कि पैट्स के मेडिकल प्रमाणत्र साथ ले जाना न भूलें।
विज्ञापन
How to Travel With Pets from Train to Flight Know Here
पैट्स को अपने साथ यात्रा पर कैसे ले जा सकते हैं - फोटो : Social Media

रोडवेज बस

  • आप अपने पैट्स को रोडवेज की बसों में भी ले जा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने डॉग के मुंह पर मास्क लगाना होता है, छोटा होने पर डलिया में रखना पड़ता है, टिकट लेना पड़ता है और इसके सभी मेडिकल प्रमाणत्र साथ ले जाने होते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed