LIC Policy Surrender Rules: अक्सर हमें किसी कारणवश पैसों की जरूरत पड़ जाती है। ऐसे में ज्यादातर लोग बैंक में जमा बचत के पैसों की तरफ रुख करते हैं। हालांकि, कई बार स्थिति ऐसी बन जाती है कि हमारे बचत के पैसे भी जरूरत के मुताबिक नकाफी होते हैं। देश में कई लोग अपने पैसों को छोटी बचत योजनाओं में निवेश करना पसंद करते हैं। निवेश की जब बात आती है, तो देश में ज्यादातर लोग अपने बचत के पैसों को एलआईसी की स्कीम्स में इन्वेस्ट करना पसंद करते हैं। किन्हीं और स्कीम्स की बजाए ज्यादातर लोग एलआईसी को एक सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देखते हैं। अगर आपके पास एलआईसी की पॉलिसी है और पैसों की जरूरत के लिए उसे सरेंडर करना चाहते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इसी से जुड़े नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं -
{"_id":"63f7236c65ff133b2801308b","slug":"how-to-surrender-lic-policy-online-before-maturity-know-how-much-money-you-will-get-2023-02-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LIC Rules: LIC पॉलिसी सरेंडर करके निकालना चाहते हैं पैसे, जानिए क्या है नियम और कितनी राशि निकाल सकते हैं?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
LIC Rules: LIC पॉलिसी सरेंडर करके निकालना चाहते हैं पैसे, जानिए क्या है नियम और कितनी राशि निकाल सकते हैं?
Thu, 23 Feb 2023 02:26 PM IST
संकल्प सिंह
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 23 Feb 2023 02:26 PM IST
विज्ञापन
LIC Policy Surrender Rules
- फोटो : istock
Trending Videos
LIC Policy Surrender Rules
- फोटो : istock
आवेदन करने के तीन साल बाद ही कर सकते हैं पॉलिसी सरेंडर
- अगर आप अपनी एलआईसी पॉलिसी को बीच में बंद कर देते हैं। इसे ही पॉलिसी को सरेंडर करना कहा जाता है।
- आपको यह पता होना चाहिए कि आप एलआईसी स्कीम में निवेश करने के तीन साल बाद ही उसको बंद किया जा सकता है।
LIC Policy Surrender Rules
- फोटो : istock
नियमों के आधार पर दी जाती है सरेंडर वैल्यू
- अगर आप अपनी एलआईसी पॉलिसी को सरेंडर करते हैं। ऐसे में आपको नियमों के आधार पर ही सरेंडर वैल्यू दी जाती है।
- गौरतलब बात है कि आपने अगर तीन साल तक एलआईसी का प्रीमियम भरा है। इस स्थिति में ही आपको सरेंडर वैल्यू मिलेगी।
Cheque Bounce: चेक बाउंस होने पर दर्ज हो सकता है मुकदमा या जा सकते हैं जेल, जानिए क्या है नियम
विज्ञापन
विज्ञापन
LIC Policy Surrender Rules
- फोटो : istock
गौरतलब बात है कि समय से पहले पॉलिसी को सरेंडर करने पर पॉलिसीधारक को नुकसान उठाना पड़ता है। मैच्योरिटी से पहले अगर एलआईसी की पॉलिसी को सरेंडर किया जाए। इस स्थिति में वैल्यू को कम कर दिया जाता है। अगर आप लगातार तीन साल तक प्रीमियम को भरते हैं। इस स्थिति में आप भुगतान किए गए प्रीमियम का तीस प्रतिशत पैसा पहले साल का प्रीमियम छोड़कर निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
LIC Policy Surrender Rules
- फोटो : istock
How To Surrender LIC Before Maturity
- अगर आप पॉलिसी को सरेंडर करने जा रहे हैं। ऐसे में आपको एलआईसी सरेंडर फॉर्म नंबर 5074 और एनईएफटी फॉर्म की जरूरत होगी।
- इस फॉर्म के साथ आपको पैन कार्ड की कॉपी और पॉलिसी से जुड़े जरूरी दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
- इसके अलावा आपको यह भी बताना होगा कि आप एलआईसी पॉलिसी को क्यों छोड़ रहे हैं?