Confirm Tatkal Train Ticket: अगर आप देखेंगे, तो रोजाना एक बड़ी संख्या में लोग भारतीय ट्रेनों से यात्रा करते हैं। ट्रेन में नॉन एसी से लेकर एसी क्लास तक से आप यात्रा कर सकते हैं। यही नहीं, ट्रेन में कंफर्ट सीट, सोने की सुविधा, खानपान की व्यवस्था समेत शौचालय की सुविधा भी होती है। ऐसे में अगर आपको भी ट्रेन से यात्रा करनी है, तो बस इसके लिए आपको टिकट बुक करना होता है। पर अगर आप किसी त्योहार के मौके पर यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं, तो इसके लिए आपको काफी पहले से टिकट बुक करना पड़ता है क्योंकि तुरंत टिकट मिलना थोड़ा मुश्किल नजर आता है। इसलिए आप तत्काल ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। ऐसे में अगर आपको भी इस होली पर घर जाने के लिए ट्रेन टिकट नहीं मिल रहा है, तो आप तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं। तो चलिए एक ऐसी ट्रिक के बारे में जानते हैं, जिसकी मदद से आपको कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट मिल सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Holi 2023: होली पर घर जाने के लिए मिल सकता है कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट, बस ध्यान से कर लें ये एक छोटा सा काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तत्काल टिकट बुक करने से पहले अपना सकते हैं ये ट्रिक:-
नंबर 1
- अगर आप तत्कान ट्रेन टिकट बुक करना चाहते हैं, तो यहां जान लें कि यात्रा की तारीख से एक दिन पहले सुबह 10 बजे एसी क्लास और 11 बजे नॉन एसी क्लास के लिए आप ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं
- आपको पहले आईआरसीटीसी पोर्टल www.irctc.co.in पर जाना होगा
- इसके बाद आपको लॉगिन करना है
स्टेप 2
- फिर 'माय अकाउंट' में जाकर 'माय प्रोफाइल' पर क्लिक करें
- अब 'एड/ मॉडिफाई लिस्ट' पर क्लिक करना है और यहां पैसेंजर की सारी जानकारी भर देनी है
- इससे होगा ये कि आपको ट्रेन टिकट बुक करते समय पैसेंजर की जानकारी नहीं भरनी होगी, जिससे आपको कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट मिलने के चांस बढ़ जाते हैं।
फिर बुक कर सकते हैं तत्काल ट्रेन टिकट:-
स्टेप 1
- आपको तत्काल ट्रेन टिकट बुक करना है, तो पहले स्टेशन चुनें और फिर वो तारीख जब यात्रा करनी है
- फिर तत्काल वाला विकल्प चुनें और सर्च पर क्लिक करें
- इसके बाद वो ट्रेन चुनें जिससे यात्रा करनी है
स्टेप 2
- फिर एसी या स्लिपर में से कोई क्लास चुननी है
- अब पैसेंजर की जानकारी भरने की जगह 'एड/ मॉडिफाई लिस्ट' में भरे हुए नामों पर क्लिक करें
- अब आखिर में पेमेंट करें, जिससे आपका तत्काल ट्रेन टिकट बुक हो जाता है।