फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की खबर: क्या आपके मोबाइल पर भी दिनभर आते रहते हैं स्पैम कॉल? तो ऐसे कर सकते हैं बंद

Thu, 17 Aug 2023 01:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 17 Aug 2023 01:23 PM IST
विज्ञापन
How to stop spam and fraud call follow these steps
स्पैम कॉल्स को बंद करने के तरीके क्या हैं? - फोटो : istock

Stop Spam Calls: भले ही हम तकनीकी रूप से कितने ही आगे बढ़ जाएं, लेकिन इसके साथ ही कई चीजें ऐसी भी हैं जो हमारे सामने दिक्कतें पैदा करती हैं। जैसे- मोबाइल हमारे लिए काफी जरूरत का साधन माना जाता है। आप इससे अपने कई काम चुटकियों में कर सकते हैं। पर अमूमन देखने में आता है कि लोगों को स्पैम या फ्रॉड कॉल काफी आते हैं, जिसके कारण कई बार तो लोग काफी ज्यादा परेशान तक हो जाते हैं। इन कॉल्स से लोगों के साथ ठगी तक हो जाती है। ऐसे में लोग इन कॉल्स से बचने के लिए कई बार अपना मोबाइल नंबर तक बदल देते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो बिना नंबर बदले कुछ तरीकों से इन कॉल्स को काफी हद तक बंद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे स्पैम या फ्रॉड कॉल्स को बंद कर सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

How to stop spam and fraud call follow these steps
स्पैम कॉल्स को बंद करने के तरीके क्या हैं? - फोटो : istock

इन तरीकों से कर सकते हैं स्पैम या फ्रॉड कॉल्स को ब्लॉक:-

पहला तरीका

  • स्पैम या फ्रॉड कॉल्स से छुटकारा पाने के लिए आप डू नॉट डिस्टर्ब यानी डीएनडी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको मोबाइल फोन की सेटिंग में जाना है और यहां पर जाकर डीएनडी वाले ऑप्शन को ऑन कर देना है। इसके बाद आपके पास फालतू के कॉल्स आने काफी हद तक बंद हो सकते हैं।
How to stop spam and fraud call follow these steps
स्पैम कॉल्स को बंद करने के तरीके क्या हैं? - फोटो : istock

दूसरा तरीका

  • अगर आपके नंबर पर ज्यादा ही फ्रॉड या स्पैम कॉल्स आते हैं, तो आप इन नंबर्स को ब्लॉक कर सकते हैं। गलती से भी इनको कोई जानकारी शेयर न करें। वरना आपको चपत लगना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to stop spam and fraud call follow these steps
स्पैम कॉल्स को बंद करने के तरीके क्या हैं? - फोटो : istock

तीसरा तरीका

  • आजकल मोबाइल फोन में एक फीचर होता है 'कॉलर आईडी एंड स्पैम।' इसे ऑन करते ही आपको कॉल आने पर पता चल जाएगा कि ये स्पैम कॉल है या नहीं। ऐसे में आप ऐसी कॉल्स को उठाने से बच सकते हैं और ब्लॉक कर सकते हैं।
विज्ञापन
How to stop spam and fraud call follow these steps
स्पैम कॉल्स को बंद करने के तरीके क्या हैं? - फोटो : istock
  • ये फीचर गूगल फोन एप के जरिए आता है। ये अक्सर उन स्पैम कॉल्स को ब्लॉक कर देता है, जो आपके ओटीपी पर डिलीवर होती हैं। ऐसे में अगर आपके पास कोई फ्रॉड कॉल आता है, तो ये कई कॉल्स को पहले ही ब्लॉक कर देता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed