फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WhatsApp Tips and Tricks: व्हाट्सएप पर बार-बार आने वाले नोटिफिकेशन से हैं परेशान, तो ऐसे पाएं छुटकारा

Tue, 30 Aug 2022 10:25 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 30 Aug 2022 10:25 AM IST
विज्ञापन
How to Stop Getting WhatsApp Notifications Sound Know Tip and Tricks in Hindi
WhatsApp Tips and Tricks - फोटो : istock

WhatsApp Tips and Tricks: आज दुनिया भर में करोड़ों लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस एप ने इंस्टेंट मैसेजिंग को एक नए सिरे से परिभाषित करने का काम किया है। यूजर फ्रेंडली और अपने बेहतरीन यूआई के कारण आज विश्व भर में किसी और एप की जगह व्हाट्सएप का उपयोग करना लोग ज्यादा पसंद करते हैं। इस एप के आने के बाद हमारे कई काम काफी आसान हो गए हैं। व्हाट्सएप आज हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। इसने हमारी लाइफस्टाइल को बदलने में एक बड़ी भूमिका निभाई है। हालांकि, व्हाट्सएप का उपयोग करते समय अक्सर यूजर्स उस पर बार बार आने वाले नोटिफिकेशन से काफी परेशान हो जाते हैं। अगर आप भी व्हाट्सएप पर बार बार आने वाले नोटिफिकेशन से परेशान हैं। ऐसे में आज हम आपको एक शानदार तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने व्हाट्सएप पर आने वाले नोटिफिकेशन को बंद कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

How to Stop Getting WhatsApp Notifications Sound Know Tip and Tricks in Hindi
WhatsApp Tips and Tricks - फोटो : istock

अगर आप व्हाट्सएप पर आने वाले सभी प्रकार के नोटिफिकेशन को बंद करना चाहते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको व्हाट्सएप के सेटिंग में जाना है। यहां आपको नोटिफिकेशन के विकल्प का चयन करना होगा।

How to Stop Getting WhatsApp Notifications Sound Know Tip and Tricks in Hindi
WhatsApp Tips and Tricks - फोटो : istock

इसके बाद आपको स्क्रीन पर कई ऑप्शन्स दिखाई देने लगेंगे। आपको सबसे पहले वाइब्रेशन को ऑफ करना है। नीचे Pop up Notification का सेक्शन दिखाई देगा। यहां आपको Popup Notification के ऑप्शन को सेलेक्ट करके उसको बंद करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Stop Getting WhatsApp Notifications Sound Know Tip and Tricks in Hindi
WhatsApp Tips and Tricks - फोटो : istock

नेक्स्ट स्टेप पर आपको Light के विकल्प का चयन करके वहां None करना है। वहीं अगर आपको ग्रुप नोटिफिकेशन को बंद करना है। इसके लिए भी आपको यही प्रोसेस फॉलो करना है।

विज्ञापन
How to Stop Getting WhatsApp Notifications Sound Know Tip and Tricks in Hindi
WhatsApp Tips and Tricks - फोटो : istock

इसके अलावा आप अपने स्मार्टफोन की सेटिंग के Apps and Notification सेटिंग में जाकर व्हाट्सएप पर आने वाली नोटिफिकेशन को बंद कर सकते हैं। ये प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed