फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Business Ideas: डिस्पोजल से बने कप, प्लेट और ग्लास के इस बिजनेस से कर सकते हैं शानदार कमाई, ऐसे करें शुरुआत

Tue, 18 Feb 2025 04:07 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 18 Feb 2025 04:07 PM IST
सार

आज हम आपको एक शानदार बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी शुरुआत करके आप अपनी शानदार कमाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं - 

विज्ञापन
How to start disposal cup glass making business in India
बिजनेस आइडिया - फोटो : AdobeStock

Investment Tips: देश में कई लोग अपनी नौकरी से खुश नहीं हैं। ये लोग अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं। हालांकि, बिजनेस शुरू करने में कई तरह की चुनौतियां शामिल होती हैं। इसमें कई तरह के रिस्क फैक्टर शामिल होते हैं। आपकी जरा सी गलती एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। अगर आप अपने बिजनेस को सफल बनाना चाहते हैं, तो आपके पास धैर्य, समर्पण और सही रणनीति का होना जरूरी है।



इसके अलावा व्यवसाय को शुरू करने में पूंजी की व्यवस्था करना भी काफी चुनौती भरा काम होता है। अगर आप भी किसी एक अच्छे व्यवसाय को शुरू करना चाहते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको एक शानदार बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी शुरुआत करके आप अपनी शानदार कमाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं - 

How to start disposal cup glass making business in India
बिजनेस आइडिया - फोटो : AdobeStock

इस बिजनेस में आपको डिस्पोजल से बने कप, प्लेट और ग्लास बनाकर बाजार में बेचना होगा। डिस्पोजल से बने कप, प्लेट और ग्लास की काफी मांग बाजार में रहती है। ऐसे में इस व्यवसाय में कमाई की काफी संभावनाएं छिपी हुई हैं।

How to start disposal cup glass making business in India
बिजनेस आइडिया - फोटो : AdobeStock

अगर आप बाजार में डिस्पोजल से बने छोटे कप, प्लेट और ग्लास बनाकर बेचना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको छोटी मशीन खरीदनी होगी। वहीं डिस्पोजल से बने बड़े कप, प्लेट और ग्लास को बनाने के लिए आपको बड़ी मशीन खरीदनी होगी। मशीनरी और सेटअप के अनुसार इसमें आपका करीब 1 से 2 लाख रुपये का खर्च आ सकता है। 

Traffic Rules: क्या ट्रैफिक पुलिस जबरदस्ती निकाल सकती है आपकी गाड़ी की चाबी? जानें क्या हैं नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
How to start disposal cup glass making business in India
बिजनेस आइडिया - फोटो : AdobeStock

आपको रॉ मैटेरियल भी खरीदना होगा। इसके अलावा इन्हें बनाने के लिए आपको एक पर्याप्त जगह की भी जरूरत होगी। यह सब करने के बाद आपको प्रोडक्शन का काम शुरू करना है। पैकिंग के बाद जब आपका प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूशन के लिए तैयार हो जाए उसके बाद आपको होलसेल और रिटेल विक्रेताओं से संपर्क करना है। 

विज्ञापन
How to start disposal cup glass making business in India
बिजनेस आइडिया - फोटो : AdobeStock

इसके अलावा आप रेस्टोरेंट, कैफे, फूड वेंडर्स और शादी-समारोह आयोजकों को भी टारगेट कर सकते हैं। अगर आपका यह व्यापार अच्छा चलता है, तो इसके माध्यम से आप अपनी अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed