Traffic Rules: क्या ट्रैफिक पुलिस जबरदस्ती निकाल सकती है आपकी गाड़ी की चाबी? जानें क्या हैं नियम
कई बार यह भी देखने को मिलता है कि कुछ ट्रैफिक पुलिसकर्मी जबरन किसी की गाड़ी की चाबी निकाल लेते हैं। यही नहीं कई बार तो वो नो पार्किंग में खड़ी गाड़ी के टायरों मेें से हवा भी निकाल लेते हैं।
विस्तार
सड़क पर वाहनों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कई ट्रैफिक नियम बनाए गए हैं। अगर कोई वाहन चालक इन ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता हुआ पकड़ा जाता है, तो ऐसी स्थिति में उसका चालान काटा जाता है। कई बार जब गाड़ी के कागजात पूरे नहीं होते और वाहन चालक गाड़ी चलाते समय कोई बड़ी गलती कर देता है, तो ऐसी स्थिति में उसकी गाड़ी भी सीज कर ली जाती है। कई बार यह भी देखने को मिलता है कि कुछ ट्रैफिक पुलिसकर्मी जबरन किसी की गाड़ी की चाबी निकाल लेते हैं। यही नहीं कई बार तो वो नो पार्किंग में खड़ी गाड़ी के टायरों मेें से हवा भी निकाल लेते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों का यह सवाल रहता है कि क्या ट्रैफिक पुलिसकर्मी कानूनन ये सब कर सकता है? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आइए जानते हैं -
भारतीय मोटर वाहन अधिनियम के नियमों के अंतर्गत कोई भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी कानूनी तौर पर न तो किसी की बाइक से जबरदस्ती चाबी निकाल सकता है और न ही वह नो पार्किंग जोन में गाड़ी के टायरों में से हवा निकाल सकता है।
इसको लेकर उसके पास किसी भी तरह के अधिकार नहीं हैं। अगर कोई ट्रैफिक पुलिसकर्मी जबरन किसी की गाड़ी की चाबी निकालता है या किसी के बाइक के टायरों से हवा निकलता है तो यह कानून का उल्लंघन है। ऐसा करने पर उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
Indian Railways: कहां पर स्थित है भारत का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म? जानें यहां
इसके अलावा चालान काटते समय ट्रैफिक पुलिसकर्मी का वर्दी में रहना जरूरी है। अगर कोई ट्रैफिक पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में है तो वाहन चालक के पास यह अधिकार है कि वह उनसे उनका परिचय पत्र मांग सकता है।
अगर कोई ट्रैफिक पुलिसकर्मी आपका गलत चालान काटता है इस स्थिति में आप इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आप एक्स प्लेटफॉर्म पर संबंधित राज्य के ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक हैंडल को टैग करके पूरी घटना के बारे में बताते हुए अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस दौरान आपको वाहन की जानकारी और चालान नंबर की डिटेल भी देनी होगी।