फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

e-Shram Card: ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करते समय आ रही हैं दिक्कतें? तो तुरंत करें ये काम, मिल सकते हैं किस्त के पैसे

Tue, 15 Feb 2022 01:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 15 Feb 2022 01:00 PM IST
विज्ञापन
how to solve problems during e shram card registration e shram card helpline number
ई-श्रम कार्ड कैसे बनवाएं - फोटो : istock

हमारे देश में कई ऐसे लोग हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और कई लोग ऐसे हैं जो गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर कर रहे हैं। इन लोगों की मदद के लिए कई तरह की कल्याणकारी और लाभकारी योजनाएं चलाई जाती हैं। केंद्र व राज्य सरकारें इन योजनाओं को चलाती हैं, जिनसे लोगों तक मदद पहुंचाई जाती है। ऐसी ही एक योजना है ई-श्रम कार्ड योजना, जिसके जरिए लोगों को कई तरह के लाभ दिए जा रहे हैं। इस योजना में श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होता है, जिसके बाद सरकार की तरफ से आर्थिक रूप से इन लोगों को मदद पहुंचाई जा रही है। लेकिन अगर आप ई-श्रम कार्ड के लिए पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं, और आपको इसमें किसी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। तो फिर आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसका भी समाधान है। अगर आप ई-श्रम कार्ड बनवाते हैं, तो आपको आने वाले समय में सरकार इस कार्ड पर मिलने वाली अगली किस्त दे सकती है। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

how to solve problems during e shram card registration e shram card helpline number
ई-श्रम कार्ड कैसे बनवाएं - फोटो : istock

ऐसे पा सकते हैं मदद

  • अगर आप ई-श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करवाते समय किसी तरह की कोई दिक्कत से जूझ रहे हैं, तो इसके लिए आप ई-श्रम हेल्प डेस्क की मदद ले सकते हैं। यहां से आपकी पूरी मदद की जाती है, जिसके बाद ई-श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
how to solve problems during e shram card registration e shram card helpline number
ई-श्रम कार्ड कैसे बनवाएं - फोटो : istock

टोल फ्री नंबर भी है मदद के लिए 

  • आप ई-श्रम कार्ड का खुद से रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं, और इस दौरान आपको किसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। तो ऐसे में टोल फ्री नंबर की मदद ले सकते हैं। आप टोल फ्री नंबर 14434 पर कॉल करके मदद पा सकते हैं। इस नंबर के जरिए समस्या का समाधान किया जाता है। इसमें आपको 9 भाषाओं में मदद की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to solve problems during e shram card registration e shram card helpline number
ई-श्रम कार्ड कैसे बनवाएं - फोटो : istock

ऐसे कर सकते हैं आवेदन

  • अगर आप ई-श्रम कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाना पड़ता है, और फिर आप यहां से अपना कार्ड बनवा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र, सीएससी या डाकघर में जाकर इस कार्ड के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
how to solve problems during e shram card registration e shram card helpline number
ई-श्रम कार्ड कैसे बनवाएं - फोटो : istock

कौन कर सकता है आवेदन?

  • जिनकी उम्र 16 से 59 साल के बीच हो 
  • जो इनकम टैक्स न भरते हों
  • पीएफ जैसी सुविधाओं का लाभ न लेते हों 
  • असंगठित क्षेत्र के मजदूर हों आदि।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed