हर किसी का सपना दिल्ली जैसे बड़े शहर में अपना आशियाना लेना होता है। अगर आप भी दिल्ली में अपना घर लेना चाहते हैं, तो अब भी देर नहीं हुई है। दरअसल, दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी डीडीए ने हाल ही में स्पेशल हाउसिंग स्कीम 2021 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को 10 मार्च 2022 तक बढ़ा दिया गया है। डीडीए के मुताबिक इसे जनता की मांग और कोरोना महामारी के चलते पैदा हुई परिस्थितियों के कारण बढ़ाया गया है। अब तक करीब 16,000 लोगों ने आवेदन किया है। अगर आप भी इसका लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको देर नहीं करनी चाहिए। आपको ये फ्लैट्स दिल्ली विकास प्राधिकरण की स्पेशल हाउसिंग स्कीम के तहत रोहिणी, नरेला, वसंत कुंज, द्वारका और पश्चिम विहार में मिलेंगे। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया भी आप ऑनलाइन पूरी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए आवेदन कैसे और कौन कर सकते हैं?
{"_id":"620b488285c4a11cee452b5f","slug":"dda-flat-last-date-extended-know-the-process-of-applying-for-special-housing-scheme","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"DDA Flats: स्पेशल हाउसिंग स्कीम की बढ़ गई है आखिरी तारीख, जानिए क्या है आवेदन की प्रक्रिया","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
DDA Flats: स्पेशल हाउसिंग स्कीम की बढ़ गई है आखिरी तारीख, जानिए क्या है आवेदन की प्रक्रिया
Tue, 15 Feb 2022 12:28 PM IST
ज्योति मेहरा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:28 PM IST
विज्ञापन
स्पेशल हाउसिंग स्कीम की बढ़ गई आखिरी तारीख
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेशल हाउसिंग स्कीम की बढ़ गई आखिरी तारीख
- फोटो : istock
इस तरह कर सकते हैं आवेदन
- इसके लिए आपको सबसे पहले डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट https://dda.gov.in/ पर जाना है और डीडीए स्पेशल हाउसिंग स्कीम 2021 पर क्लिक करना है। अब यहां रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा आपको इसपर पैन, आधार कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर जैसी सारी जानकारी भरनी है। इसके बाद आपके पास एक ओटीपी आएगा।
स्पेशल हाउसिंग स्कीम की बढ़ गई आखिरी तारीख
- फोटो : iStock
- जब भी आपको इस साइट पर लॉगिन करना होगा, तो आपको अपना पैन लॉगिन आईडी को रूप में इस्तेमाल करना होगा और हर बार आपके लिए नया ओटीपी आएगा, जिससे आप लॉगिन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पेशल हाउसिंग स्कीम की बढ़ गई आखिरी तारीख
- फोटो : iStock
- ऐसा करते ही आपका अकाउंट बन जाएगा। अब आप लॉगिन कर के आसानी से डीडीए का आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इसमें आपको अपना फोटोग्राफ व सिग्नेचर भी अपलोड करना होगा। आखिर में पेमेंट का ऑप्शन आएगा। इसके लिए आप NEFT/RTGS या ई-चालान के जरिए ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं।
विज्ञापन
स्पेशल हाउसिंग स्कीम की बढ़ गई आखिरी तारीख
- फोटो : iStock
कौन कर सकता है अप्लाई
- इसके लिए एप्लीकेंट की आयु 18 साल होनी चाहिए। वहीं एक उम्मीदवार केवल एक ही आवेदन कर सकता है। इसके अलावा एप्लीकेंट, उसके जीवनसाथी या उसके अविवाहित बच्चों के पास नई दिल्ली या दिल्ली कैंटोनमेंट एरिया में 67 वर्ग मीटर से ज्यादा की रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी नहीं होनी चाहिए।