फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: बाथरूम के नल में लग गया है जंग, तो ऐसे करें मिनटों में साफ

Sat, 10 Dec 2022 02:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 10 Dec 2022 02:06 PM IST
विज्ञापन
How To Remove Rust From Bathroom Taps Know Step by Step Process in Hindi
बाथरूम के नल पर लगे जंग को छुटाने के बेस्ट तरीके (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

कई चीजें ऐसी होती हैं जिनमें जंग काफी तेजी से लग जाता है और घर में मौजूद लोहे के सामान पर जंग लगने से ये खराब हो जाते हैं। जैसे- पानी के नल। इन पर इसलिए भी जंग लग जाता है क्योंकि इन पर लगातार पानी पड़ता रहता है। वहीं, कई जगहों का पानी तो इतना खारा होता है कि वो बाथरूम में लगे नलों को खराब कर देता है और ये हमारे सामान जंग के रूप में सामने आता है। ऐसे में हर बार नल बदलना भी कोई नहीं चाहता। पर सवाल ये है कि इस जंग को छुड़ाएं कैसे? अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं तो आपको यहां पर इसका जवाब मिल सकता है, क्योंकि यहां पर आप नल पर लगे जंग को छुटाने के कुछ तरीकों के बारे में जान सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

How To Remove Rust From Bathroom Taps Know Step by Step Process in Hindi
बाथरूम के नल पर लगे जंग को छुटाने के बेस्ट तरीके - फोटो : istock

इन तरीकों से हट सकता है जंग

पहला तरीका

  • नल पर लगे जंग को हटाने में नींबू और गर्म पानी आपकी मदद कर सकता है। आपको नींबू और गर्म पानी के मिश्रण को नल पर लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ देना है। फिर ब्रश से थोड़ा रगड़ लें। इसके बाद काफी हद तक बाथरूम के नल पर लगा जंग हट सकता है।
How To Remove Rust From Bathroom Taps Know Step by Step Process in Hindi
बाथरूम के नल पर लगे जंग को छुटाने के बेस्ट तरीके - फोटो : pixabay

दूसरा तरीका

  • आप अगर आपने बाथरूम के नलों पर लगे जंग से परेशान हैं, तो आप बेकिंग सोडा और सिरके की मदद ले सकते हैं। आपको करना ये है कि इन दोनों को मिला लें और एक मिश्रण तैयार कर लें। फिर ब्रश पर इस घोल को लगाकर जंग वाली जगह पर रगड़ें। ऐसा करके जंग हट सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How To Remove Rust From Bathroom Taps Know Step by Step Process in Hindi
बाथरूम के नल पर लगे जंग को छुटाने के बेस्ट तरीके - फोटो : Pixabay

तीसरा तरीका

  • अगर आपके बाथरूम के नल पर जंग लग गया है, तो आप बेकिंग सोडे का इस्तेमाल कर सकते हैं। नल पर लगे जंग को हटाने में बेकिंग सोडा आपकी काफी मदद कर सकता है। आप सबसे पहले लगभग 3 चम्मच बेकिंग सोडा, दो चम्मच नींबू का रस और एक कप पानी लेकर घोल तैयार कर लें।
विज्ञापन
How To Remove Rust From Bathroom Taps Know Step by Step Process in Hindi
बाथरूम के नल पर लगे जंग को छुटाने के बेस्ट तरीके - फोटो : iStock
  • अब तैयार किए हुए घोल को जंग वाली जगह पर लगा दें और लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर आपको इसे अच्छे से रगड़कर साफ कर लेना है, जिसमें आप ब्रश की मदद ले सकते हैं। ऐसा करने से नल पर लगा जंग आसानी से हट सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed