Dish Washing Hacks: हमारी रसोई में कई तरह के बर्तन होते हैं, जिनका इस्तेमाल हम अलग-अलग तरीकों से और समय-समय पर करते हैं। लेकिन दिक्कत तब आती है जब इन बर्तनों को धोना पड़ता है। दरअसल, कई बर्तन ऐसे होते हैं जो काफी गंदे हो जाते हैं या जिन पर कई ऐसे दाग पड़ जाते हैं जिनका निकलना तक मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर आप सच में बर्तनों के गंदे दाग से परेशान हैं, तो हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप दाग छुटा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर ये कौन से तरीके हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6308ba4f75e2ad25ad24d5d9","slug":"how-to-remove-burnt-stains-from-utensils-know-bartan-se-daag-hatane-ke","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Life Hacks: बर्तनों पर लगे गंदे दाग चुटकियों में हो सकते हैं दूर, बस अपनाने होंगे ये चार तरीके","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Life Hacks: बर्तनों पर लगे गंदे दाग चुटकियों में हो सकते हैं दूर, बस अपनाने होंगे ये चार तरीके
Fri, 26 Aug 2022 05:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 26 Aug 2022 05:55 PM IST
विज्ञापन
गंदे बर्तन धोने के बेस्ट तरीके क्या हैं
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंदे बर्तन धोने के बेस्ट तरीके क्या हैं
- फोटो : istock
इन तरीकों की ले सकते हैं मदद:-
पहला तरीका
- जो बर्तन खाना बनाने या गर्म करने मे जल गए हैं, आप उन्हें सिरके की मदद से धो सकते हैं। आपको करना ये है कि पहले जले बर्तन में सफेद सिरका डालें और गैस पर गर्म करें। फिर इसे सिरके से धो लें। बस ध्यान रहे कि कास्ट आयरन के बर्तन को सिरके से न धोएं।
गंदे बर्तन धोने के बेस्ट तरीके क्या हैं
- फोटो : iStock
दूसरा तरीका
- बर्तन से दाग छुटाने में आपकी मदद सोडा भी कर सकता है। बर्तन की चमक वापस लाने के लिए आपको बर्तन में सोडा डालकर रातभर के लिए भिगा देना है। इसके बाद सुबह इसे धो लें, आप देखेंगे कि सोडे के साथ सारी गंदगी निकल गई है और बर्तन की चमक लौट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गंदे बर्तन धोने के बेस्ट तरीके क्या हैं
- फोटो : Pixabay
तीसरा तरीका
- सबसे ज्यादा दिक्कत कांच या चीनी मिट्टी के बर्तनों को धोने में आती है, क्योंकि इनके टूटने का डर बना रहता है। ऐसे में आप सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको करना ये है कि इन बर्तनों में सिरके को डालकर, डिश वॉश सोप के मिश्रण और गुनगुने पानी में भिगाकर रखना है।
विज्ञापन
गंदे बर्तन धोने के बेस्ट तरीके क्या हैं
- फोटो : iStock
चौथा तरीका
- एल्युमीनियम के बर्तनों की चमक अगर खत्म हो गई है या इनमें कोई दाग लग गया है, तो आपको पानी में दो चम्मच नमक और एक चम्मच डिटर्जेंट पाउडर मिला देना है। अब इसे उबाल लें और फिर इससे बर्तन को साफ कर लें।