जरूरतमंदों की मदद हो सके, इसके लिए कई सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाएं निरंतर काम करती रहती हैं। इन लोगों को कई तरह की सुविधाएं, जैसे- मुफ्त खाना या अनाज, जरूरत का सामान देना और आर्थिक रूप से मदद करना शामिल हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें तक लोगों की मदद करती हैं। जरूरतमंदों की मदद हो पाए, इसके लिए सरकार की तरफ से कई कल्याणकारी योजनाएं भी चलाई जाती हैं। इनके जरिए स्वास्थ्य सेवाएं, बीमा योजना, मुफ्त या सस्ता राशन और आर्थिक रूप से मदद की जाती है। ऐसी ही एक योजना है ई-श्रम कार्ड योजना, जिसे काफी लोग बनवा रहे हैं और इसका लाभ ले रहे हैं। ऐसे में अगर आपने अब तक ये नहीं बनवाया है, तो फटाफट से आप चेक कर सकते हैं कि आप इसके लिए पात्र हैं या नहीं। आप अगली स्लाइड्स में इस ई-श्रम कार्ड के बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62010cb854aa6a7f3d72e0c5","slug":"how-to-registration-for-e-shram-card-online-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"e-Shram Card: फटाफट कर लें ये काम, आपका भी बन जाएगा ई-श्रम कार्ड, मिलेंगे ढेरों फायदे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
e-Shram Card: फटाफट कर लें ये काम, आपका भी बन जाएगा ई-श्रम कार्ड, मिलेंगे ढेरों फायदे
Tue, 08 Feb 2022 09:54 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 08 Feb 2022 09:54 AM IST
विज्ञापन
ई-श्रम कार्ड के फायदे
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-श्रम कार्ड के फायदे
- फोटो : istock
ये काम कर लें, यहां जानें आप पात्र हैं या नहीं:-
- अगर आपकी उम्र 16 से 59 साल के बीच हो
- अगर आप आयकर जमा नहीं करते हैं
- अगर आप सीपीएस/एनपीएस/ईपीएफओ/ईएसआईसी जैसी सुविधाओं का लाभ नहीं लेते हैं। अगर आप इन तीजों चीजों में नहीं हैं, तो आप इसके लिए आवेदन नहीं करते हैं।
ई-श्रम कार्ड के फायदे
- फोटो : istock
ऐसे खुद बनाएं अपना ई-श्रम कार्ड:-
स्टेप 1
स्टेप 1
- आप घर बैठे खुद अपना ई-श्रम कार्ड बना सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाना है। यहां रजिस्टर ऑन ई-श्रम वाले विकल्प पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
otp new
- फोटो : istock
स्टेप 2
- फिर अपना आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड भरें, और ओटीपी दर्ज करें। अब बाकी जरूरी जानकारी भरकर अपना फोटो अपलोड करें और ऐसा करते ही आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
ई-श्रम कार्ड के फायदे
- फोटो : istock
मिलेंगे ये लाभ:-
- दरअसल, जिन लोगों ने अब तक इस कार्ड को बनवाया है, उनके बैंक खाते में एक-एक हजार रुपये की किस्त आई है। ऐसे में आगे भी ये लाभ मिलने की उम्मीद है।
- 2 लाख रुपये का मुफ्त बीमा कवर और घर बनाने के लिए आर्थिक मदद भी।