फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: बीमार होने पर सरकार कराएगी आपका पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, जानिए क्या है स्कीम और कैसे करें आवेदन

Sun, 08 Sep 2024 06:25 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 08 Sep 2024 06:25 PM IST
विज्ञापन
How To Register In Ayushman Bharat Yojana Know Full Process
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

Ayushman Bharat Yojana: देश में एक बड़ी आबादी गरीब लोगों की है। इनको सामाजिक और आर्थिक स्तर पर ऊपर उठाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। आज के समय देश के सीमांत और बाकी इलाकों में रहने वाले कई गरीब लोगों के पास बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। कई बार किसी प्रकार की गंभीर बीमारी होने पर ये लोग पैसों के अभाव में अपना ठीक ढंग से इलाज नहीं करा पाते हैं। ठीक इलाज न मिल पाने की वजह से कई बार इनमें से कुछ लोगों की जान तक चली जाती है।



देश के लोगों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना है। आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -

How To Register In Ayushman Bharat Yojana Know Full Process
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब लोगों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। इस स्कीम में रजिस्टर्ड होने के बाद गरीब लोग बीमारी के समय आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। 

How To Register In Ayushman Bharat Yojana Know Full Process
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

आयुष्मान भारत योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। स्कीम में अपना रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को लेकर नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Register In Ayushman Bharat Yojana Know Full Process
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

जनसेवा केंद्र पर एजेंट दस्तावेजों की मदद से आपकी पात्रता की जांच करेगा। पात्र होने की स्थिति में एजेंट आयुष्मान भारत योजना में आपका आवेदन कर देगा। आवेदन करने के कुछ दिनों के बाद आपका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा।

विज्ञापन
How To Register In Ayushman Bharat Yojana Know Full Process
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

इस कार्ड की सहायता से आप बीमारी के समय अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगे। इसके अलावा आप आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके भी स्कीम में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास परिवार के सभी लोगों का आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर आदि दस्तावेजों का होना जरूरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed