Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Mutual Fund SIP: You May Get 62 Lakhs Rupees By Just Saving 100 Rupees Daily Know How
{"_id":"66dd91ca42d70758300014d1","slug":"mutual-fund-sip-you-may-get-62-lakhs-rupees-by-just-saving-100-rupees-daily-know-how-2024-09-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MF SIP: 100 रुपये की बचत करके ऐसे इकट्ठा कर सकते हैं 62.4 लाख, समझिए निवेश का यह शानदार गणित","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
MF SIP: 100 रुपये की बचत करके ऐसे इकट्ठा कर सकते हैं 62.4 लाख, समझिए निवेश का यह शानदार गणित
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 08 Sep 2024 05:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Investment Tips
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Mutual Fund Investment Tips: अगर आप लंबी समय अवधि के लिए किसी अच्छी जगह पर निवेश करके बड़ा फंड इकट्ठा करना चाहते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप महज 100 रुपये की बचत करके 62.4 लाख रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। ये पैसें भविष्य में आपको आर्थिक रूप से स्वतंत्रत करने का काम करेंगे। इसमें आपको म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना होगा।
म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। हालांकि, विशेषज्ञों की मानें तो लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। बीते सालों में कई म्यूचुअल फंड स्कीम्स ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। इसी कड़ी में आइए समझते हैं कैसे आप महज 100 रुपये की बचत करके 62.4 लाख रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं।
2 of 5
Investment Tips
- फोटो : Istock
इसमें सबसे पहले आपको एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव करना है। आप किसी फाइनेंशियल एक्सपर्ट की मदद लेकर एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में अपनी एसआईपी बना सकते हैं।
3 of 5
Investment Tips
- फोटो : Istock
एसआईपी बनाने के बाद आपको रोजाना 100 रुपये की बचत करके हर महीने 3 हजार रुपये का निवेश म्यूचुअल फंड एसआईपी में करना है। 3 हजार रुपये महीने का यह निवेश आपको पूरे 30 सालों के लिए करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Investment Tips
- फोटो : Istock
निवेश अवधि के दौरान आपको इस बात की उम्मीद करनी है कि आपकी इन्वेस्टमेंट पर हर साल 10 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। अगर रिटर्न आपकी उम्मीदों के अनुरूप मिलता है। इस स्थिति में आप 30 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय 62.4 लाख रुपये इकट्ठा कर सकेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
Investment Tips
- फोटो : Istock
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।