सर्दियों के मौसम में हम लोग के घरों में गीजर, हीटर, ब्लोअर, इलेक्ट्रिक कंबल और इंडक्शन जैसे उपकरणों का उपयोग काफी बढ़ जाता है। इस कारण बिजली की खपत ज्यादा होती है। सर्दियों में तापमान गिरने की वजह से कई लोग अपने कमरे को गर्म रखने के लिए हीटिंग डिवाइस लंबे समय तक चलाते हैं, इसमें बिजली का काफी उपयोग होता है। इन सबके अलावा ठंड में कपड़े सूखने के लिए कई लोग ड्रायर या हीटर का उपयोग भी करते हैं।
इससे हर महीने ज्यादा बिजली बिल आता है। कई विशेषज्ञों का कहना है कि सर्दियों में अगर सही तरीके से बिजली उपकरणों का चयन और उपयोग किया जाए तो अच्छी खासी मात्रा में बिजली की बचत की जा सकती है। आइए जानते हैं उन तरीकों के बारे में, जिनकी मदद से आप बिजली की बचत कर सकते हैं।
2 of 5
How to Reduce High Electricity Bill
- फोटो : AdobeStock
हीटर और गीजर का समझदारी से करें इस्तेमाल
सर्दियों में हीटर और गीजर का इस्तेमाल करने पर बिजली की सबसे ज्यादा खपत होती है। इस कारण इनका उपयोग सही तरीके से करना जरूरी है। आपको कमरे का दरवाजा और खिड़की बंद करके हीटर चलाना चाहिए। इसके अलावा गीजर को लगातार ऑन रखने की बजाय सिर्फ जरूरत के समय ही चालू करें। ऑटो-कट वाले उपकरण ज्यादा सुरक्षित और बिजली बचाने वाले होते हैं। वहीं हीटर को भी लंबे समय तक लगातार न चलाएं।
Business Ideas: गांव में रहकर शुरू करें ये बिजनेस, कम समय में हो सकते हैं मालामाल
3 of 5
How to Reduce High Electricity Bill
- फोटो : AdobeStock
एनर्जी सेवर उपकरण चुनें और सर्विस समय पर कराएं
सर्दियों में गीजर और हीटर का उपयोग कराने से पहले इनकी सर्विस करवाएं। इससे बिजली की बचत होगी। पुराने या खराब उपकरण का उपयोग करने पर बिजली की ज्यादा खपत होती है। एनर्जी सेवर 5 स्टार रेटेड उपकरण को चुनने से बिजली की बचत ज्यादा हो सकती है।
4 of 5
How to Reduce High Electricity Bill
- फोटो : AdobeStock
घर में प्राकृतिक गर्मी का करें इस्तेमाल
दिन के समय धूप आने वाले कमरों की खिड़कियां खुली रखें, इससे कमरे स्वाभाविक रूप से गर्म होंगे और हीटर का उपयोग कम करना पड़ेगा। इसके अलावा मोटे पर्दे, रग और गर्म कपड़ों का उपयोग भी करें, इससे भी कमरे में गर्माहट बनी रहेगी।
IRCTC: क्रिसमस पर थाईलैंड घुमाने के लिए आईआरसीटीसी का शानदार ऑफर, सिर्फ इतने किराये में कर आइए सैर
5 of 5
How to Reduce High Electricity Bill
- फोटो : AdobeStock
इन छोटे उपायों से भी कर सकते हैं बिजली की बचत
एलईडी बल्ब का उपयोग, बेवजह उपयोग में आ रहे उपकरणों को बंद करके भी बिजली की बचत की जा सकती है। रात में इलेक्ट्रिक ब्लैंकेट का उपयोग सीमित समय तक करें। इन सब उपायों को अपनाने के बाद हर महीने बिजली बिल कम आएगा।