फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड भूलने पर हो सकता है रिकवर, पहले की तरह फिर से बुक कर पाएंगे ट्रेन टिकट

Mon, 01 May 2023 12:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 01 May 2023 12:47 PM IST
विज्ञापन
how to recover your irctc account password follow these steps
आईआरसीटीसी अकाउंट को कैसे रिकवर कर सकते हैं? - फोटो : istock

IRCTC Account Password Recover: हर दिन काफी संख्या में ट्रेन एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक जाती है। वहीं, काफी बड़ी संख्या में लोग भी इन ट्रेनों से रोजाना यात्रा करते हैं। बस यात्रा के लिए लोग आजकल पहले ही टिकट बुक करवा लेते हैं और अब तो लोग टिकट काउंटर की लाइनों से बचने के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी की मदद से ऑनलाइन ही टिकट बुक करवा लेते हैं। पर लोगों को तब दिक्कत आती है जब वो अपने आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड भूल जाते हैं और ये दिक्कतें काफी लोगों के साथ देखी जाती है। पर यहां आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कुछ स्टेप्स को फॉलो करके आप अपने पासवर्ड को रिकवर कर सकते हैं। तो चलिए इसका तरीका जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके प्रोसेस के बारे में जान सकते हैं...

how to recover your irctc account password follow these steps
आईआरसीटीसी अकाउंट को कैसे रिकवर कर सकते हैं? - फोटो : istock

आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड रिकवर करने का तरीका:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी आईआरसीटीसी वेबसाइट या एप के जरिए ट्रेन टिकट बुक करते हैं, लेकिन आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं तो आप इसे रिकवर कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train-search पर जाना होगा
how to recover your irctc account password follow these steps
आईआरसीटीसी अकाउंट को कैसे रिकवर कर सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • आप जैसे ही वेबसाइट पर जाएंगे, तो आपके सामने होम पेज आएगा
  • यहां पर आपको लॉगिन का विकल्प दिखेगा
  • आपको इस पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
how to recover your irctc account password follow these steps
आईआरसीटीसी अकाउंट को कैसे रिकवर कर सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको फॉरगेट पासवर्ड वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है
  • फिर आपसे आपकी कुछ जरूरी जानकारियां मांगी जाती हैं
  • आपको इसमें अपने आईआरसीटीसी अकाउंट की आईडी और जन्मतिथि भरनी है
विज्ञापन
how to recover your irctc account password follow these steps
आईआरसीटीसी अकाउंट को कैसे रिकवर कर सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • फिर आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड दिखेगा, जिसे भर दें
  • इसके बाद आपकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी (आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक ईमेल) पर पासवर्ड रिकवर करने के लिए विवरण मिलेगा
  • इसके जरिए आपको अपना नया पासवर्ड बना लेना है और आप फिर से ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक कर पाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed