Mobile Tips: आज के दौर में लगभग हर दूसरा व्यक्ति स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहा है। भले ही पहले के समय में लोग नॉर्मन मोबाइल से कॉल और मैसेज कर पाते थे, लेकिन आज के स्मार्टफोन से लगभग हर एक काम आसानी से और बेहद कम समय में हो जाता है। ऑनलाइन बैंकिंग करनी हो, किसी को पैसे भेजने हों, कोई फिल्म देखनी हो, किसी से वीडियो कॉल करनी हो आदि सभी काम स्मार्टफोन से हो जाते हैं। लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि टेक्नोलॉजी के साथ ही साइबर अपराध काफी बड़े हैं। हैकर्स कोई न कोई तरकीब निकालकर लोगों के स्मार्टफोन तक हैक कर लेते हैं, जिसके बाद लोगों के बैंक खाते खाली कर देते हैं। इसलिए आपके लिए जरूरी है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखकर अपने स्मार्टफोन को हैक होने से बचा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन तरीकों के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63737b2aadfb1c2ccc4f6a10","slug":"how-to-protect-your-smartphone-from-hackers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: जान लें हैकर्स की बुरी नजर से कैसे बचा सकते हैं अपने स्मार्टफोन को, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: जान लें हैकर्स की बुरी नजर से कैसे बचा सकते हैं अपने स्मार्टफोन को, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में
Tue, 15 Nov 2022 06:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 15 Nov 2022 06:26 PM IST
विज्ञापन
स्मार्टफोन को हैकर्स से बचाने के तरीके क्या हैं?
- फोटो : istock
स्मार्टफोन को हैकर्स से बचाने के तरीके क्या हैं?
- फोटो : Istock
हैकर्स से स्मार्टफोन को बचाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान:-
नंबर 1
- आपको इस बात का ध्यान रखना है कि मुफ्त के चक्कर में कभी भी पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि हैकर्स की इन पर पैनी नजर रहती है, जिसके कारण यहां से आपका मोबाइल हैक होने की संभावना बढ़ जाती है।
स्मार्टफोन को हैकर्स से बचाने के तरीके क्या हैं?
- फोटो : istock
नंबर 2
- आपको ध्यान देना है कि किसी भी थर्ड पार्टी एप को अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल न करें। खासतौर पर बैंकिंग एप, लोन देने वाली एप या गेमिंग एप आदि। ये एप आपके पीठ पीछे से आपका डाटा चुराकर आपको चपत लगाने का काम कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्टफोन को हैकर्स से बचाने के तरीके क्या हैं?
- फोटो : istock
नंबर 3
- हर मोबाइल फोन और एप समय-समय पर आपको अपडेट करने के नोटिफिकेशन देते हैं, लेकिन कई लोग इन्हें अपडेट नहीं करते हैं। ऐसा बिल्कुन न करें, क्योंकि हैकर्स की बुरी नजरों से मोबाइल को बचाने का ये एक बेहतर विकल्प हो सकता है। मोबाइल में कोई बग होता है, तो ये अपडेट करने से दूर हो सकता है।
विज्ञापन
स्मार्टफोन को हैकर्स से बचाने के तरीके क्या हैं?
- फोटो : istock
नंबर 4
- कई लोग किसी अनजाने लिंक के जरिए एपीके एप को डाउनलोड कर लेते हैं, लेकिन ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये एप आपके मोबाइल को हैक करने का काम करती हैं। इसलिए हमेशा प्ले स्टोर से ही एप डाउनलोड करें और वो भी रिव्यू पढ़कर और रेटिंग देखकर।