फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PVC Aadhaar Card: 50 रुपये में बनवा सकते हैं अपना PVC आधार कार्ड, जानें ऑनलाइन ऑर्डर करने का तरीका

Thu, 21 Aug 2025 01:19 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 21 Aug 2025 01:19 PM IST
सार

आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप घर बैठे पीवीसी आधार कार्ड ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं।

विज्ञापन
How to order pvc aadhaar card online know step by step process in hindi
How to order pvc aadhaar card online - फोटो : Adobestock

आधार कार्ड व्यक्ति की पहचान का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। किसी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए, बैंकिंग, सिम कार्ड खरीदते समय आदि कई जगहों पर आधार कार्ड की मांग की जाती है। आधार कार्ड को यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाता है। इसमें हर नागरिक के लिए 12 अंकों की विशिष्ट संख्या दर्ज होती है। हालांकि, आधार कार्ड को संभालकर रखना काफी जरूरी है। यूआईडीएआई द्वारा आधार कार्ड कागज पर प्रिंट होकर आता है, जो समय के साथ साथ खराब हो जाता है। इस कारण लोगों को कई बार आधार कार्ड को प्रिंट कराने की जरूरत पड़ती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए आप पीवीसी आधार कार्ड मंगवा सकते हैं। पीवीसी आधार कार्ड एटीएम कार्ड की तरह दिखता है। यह लंबे समय तक टिकाऊ और सुरक्षित रहता है।

How to order pvc aadhaar card online know step by step process in hindi
How to order pvc aadhaar card online - फोटो : Adobestock

अगर आप भी अपना पीवीसी आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसे आप ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। पीवीसी कार्ड को ऑनलाइन ऑर्डर करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप घर बैठे पीवीसी आधार कार्ड ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं।

रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़

How to order pvc aadhaar card online know step by step process in hindi
How to order pvc aadhaar card online - फोटो : Adobestock

पीवीसी आधार कार्ड को ऑनलाइन ऑर्डर करने के लिए सबसे पहले आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है। इसके बाद आपको My Aadhaar सेक्शन में Order Aadhaar PVC Card के विकल्प का चयन करना है।

PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां

विज्ञापन
विज्ञापन
How to order pvc aadhaar card online know step by step process in hindi
How to order pvc aadhaar card online - फोटो : Adobestock

इस प्रक्रिया को करने के बाद आपको आधार नंबर/VID/Enrollment ID को दर्ज करना है। इसके बाद कैप्चा कोड फिल करें। नेक्स्ट स्टेप पर आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करना है। ओटीपी फिल करने के बाद अपनी डिटेल्स को वेरिफाई करें।

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां 

विज्ञापन
How to order pvc aadhaar card online know step by step process in hindi
How to order pvc aadhaar card online - फोटो : Adobestock

इसके बाद आपको 50 रुपये की पेमेंट करनी है। पेमेंट करने के बाद आपको एकनॉलेजमेंट स्लिप मिलेगी। पेमेंट होने के करीब 5 से 15 दिनों के भीतर स्पीड पोस्ट के जरिए पीवीसी कार्ड आपके घर पर भेज दिया जाएगा।

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed