फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आपने बनवाया है मैरिज सर्टिफिकेट? जानें इसे बनवाने का तरीका और फायदे

Wed, 28 Oct 2026 05:49 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 28 Oct 2026 05:49 PM IST
सार

  • Marriage Certificate: मैरिज सर्टिफिकेट पति-पत्नी के रिश्ते का सबसे मजबूत कानूनी प्रमाण है।
  • पासपोर्ट, वीजा और बैंक दस्तावेजों में नाम जोड़ने के लिए यह अनिवार्य रूप से मांगा जाता है।

विज्ञापन
Have You Made Your Marriage Certificate? Know the Complete Process and Benefits
शादी का सर्टिफिकेट फायदे - फोटो : AI

Marriage Registration Importance: सात फेरे लेना या निकाह पढ़ना भले ही शादी की सबसे अहम और खूबसूरत शुरुआत हो, लेकिन आज के दौर में सिर्फ रस्में पूरी कर लेना ही काफी नहीं है। जब तक आपके पास कानूनन मैरिज सर्टिफिकेट (विवाह प्रमाण पत्र) नहीं होता, तब तक सरकार की नजरों में आपका यह सफर पूरा नहीं माना जाता। बहुत से लोग इसे महज एक मामूली कागजी औपचारिकता मानकर टाल देते हैं, लेकिन यह छोटी सी लापरवाही भविष्य में बड़ी मुसीबत बन सकती है। असल जिंदगी में यही सरकारी दस्तावेज हर मुश्किल घड़ी में आपकी सबसे मजबूत ढाल साबित होता है।



चाहे बैंक में नया खाता खुलवाना हो, जीवनसाथी के साथ विदेश जाने के लिए पासपोर्ट बनवाना हो या किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो, हर जगह मैरिज सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ती है। इसलिए, बिना किसी देरी के समय रहते इसे जरूर बनवा लें, ताकि आपको और आपके परिवार को कभी किसी कानूनी अड़चन का सामना न करना पड़े।

Trending Videos
Have You Made Your Marriage Certificate? Know the Complete Process and Benefits
क्या मैरिज सर्टिफिकेट कानूनन जरूरी है? - फोटो : freepik

क्या मैरिज सर्टिफिकेट कानूनन जरूरी है?

  • हां, देश के सभी नागरिकों के लिए विवाह का पंजीकरण कराना कानूनी रूप से अनिवार्य है।
  • सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देशों के मुताबिक शादी के कुछ दिनों के भीतर इसका रजिस्ट्रेशन कराना भविष्य की कई बड़ी कानूनी अड़चनों से बचाता है।
Have You Made Your Marriage Certificate? Know the Complete Process and Benefits
क्या इससे सरकारी काम आसान होते हैं? - फोटो : Adobe Stock

क्या इससे सरकारी काम आसान होते हैं?

  • पासपोर्ट, वीजा, पैन कार्ड या बैंक खातों में पति या पत्नी का नाम जुड़वाने के लिए मैरिज सर्टिफिकेट मुख्य दस्तावेज माना जाता है।
  • इसके बिना नाम अपडेट कराने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Have You Made Your Marriage Certificate? Know the Complete Process and Benefits
क्या संपत्ति और उत्तराधिकार में है काम? - फोटो : freepik

क्या संपत्ति और उत्तराधिकार में है काम?

  • मैरिज सर्टिफिकेट भविष्य की कई बड़ी कानूनी अड़चनों से बचाता है। 
  • किसी अनहोनी की स्थिति में बीमा क्लेम लेना हो या पैतृक और पारिवारिक संपत्ति में पति या पत्नी के कानूनी उत्तराधिकार के अधिकार को साबित करना हो, यह प्रमाण पत्र सबसे ठोस सबूत माना जाता है।
  • इसके होने से कोर्ट-कचहरी के विवादों में पति-पत्नी के रिश्ते को लेकर कभी कोई संदेह या कानूनी अड़चन नहीं आती है।
विज्ञापन
Have You Made Your Marriage Certificate? Know the Complete Process and Benefits
क्या घर बैठे ऑनलाइन बन सकता है? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
क्या घर बैठे ऑनलाइन बन सकता है?
  • आजकल लगभग सभी राज्यों में मैरिज सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा उपलब्ध है।
  • आप घर बैठे जरूरी दस्तावेज अपलोड करके आसानी से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • जैसे उदाहरण के लिए अगर आप उत्तर प्रेदेश से हैं तो आप यूपी की आधिकारिक वेबसाइट (https://igrsup.gov.in/igrsupMarriageRegistration/mr_homePage) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
  • अगर आप ऑफलाइन मैरीज सर्टिफिकेट बनवाना चाहते हैं तो आप सब रजिस्टार के कार्यालय के माध्यम से बनवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed