PM Kisan Yojana 21st Installment Eligibility Criteria: अलग-अलग योजनाएं और अलग-अलग लाभ। जी हां, राज्य सरकारें और भारत सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं के जरिए ही हर एक पात्र व्यक्ति को लाभ देने का काम किया जाता है। इसमें घर बनाने के लिए मदद, मुफ्त इलाज देना, सब्सिडी देने जैसी कई तरह की अन्य योजनाएं शामिल हैं। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसे भारत सरकार चलाती है।
{"_id":"68a688349ed0834b470612bd","slug":"pm-kisan-yojana-21st-installment-eligible-and-ineligible-list-check-who-will-get-pm-kisan-21-kist-2025-08-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: किन किसानों की अटक सकती है 21वीं किस्त? यहां जान सकते हैं आप","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: किन किसानों की अटक सकती है 21वीं किस्त? यहां जान सकते हैं आप
Thu, 21 Aug 2025 08:15 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 21 Aug 2025 08:15 AM IST
सार
PM Kisan Yojana Ki 21 Kist Kisko Mil Sakti Hai: पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को इस बार 21वीं किस्त मिलनी है, लेकिन किस्त का लाभ सिर्फ उन लोगों को मिलता है जो लोग इस योजना के लिए पात्र होते हैं।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
21वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत इस बार 21वीं किस्त जारी होनी है। नियमों की मानें तो हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है और इस हिसाब से 21वीं किस्त के चार महीने का समय नवंबर-दिसंबर में पूरा हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि इसी समय 21वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
ये किसान रह सकते हैं 21वीं किस्त से वंचित:-
नंबर 1
- उन किसानों की किस्त अटक सकती है जो किसान भू-सत्यापन नहीं करवाएंगे। योजना के तहत ये जरूरी काम है, लेकिन अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो नियमों के तहत आपको किस्त से वंचित रखा जा सकता है। इसमें किसानों की खेती योग्य जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
- 21वीं किस्त के लाभ से वे किसान भी वंचित रह सकते हैं जो समय रहते ई-केवाईसी नहीं करवाएंगे। योजना के अंतर्गत और किस्त का लाभ लेने के लिए ये सबसे जरूरी काम है। आपने अगर ये काम नहीं करवाया है तो आप करवा लें, वरना ई-केवाईसी न करवाने पर आपकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
इन बातों का भी रखें ध्यान:-
- अगर आपको किस्त चाहिए तो आपको आधार लिंकिंग का काम भी करवाना होता है जिसमें आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाकर अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होता है
- किस्त का लाभ चाहिए तो अपने बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन जरूर ऑन करवा लें, क्योंकि सरकार डीबीटी के जरिए ही किस्त भेजती है।