फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

HRSP: गाड़ी पर लगवाना चाहते हैं हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, तो घर बैठे ऐसे करें ऑर्डर

Tue, 16 Sep 2025 04:30 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 16 Sep 2025 04:30 PM IST
सार

How to Order High-Security Vehicle Number Plates: क्या आपकी गाड़ी में अभी पुरानी नंबर प्लेट लगी हुई है? अगर ऐसा है तो आप सावधान हो जाएं, क्योंकि ट्रैफिक नियमों के मुताबिक, अब सभी गाड़ियों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाना अनिवार्य हो चुका है।

विज्ञापन
How to Order High-Security Vehicle Number Plates Online from Home Step by Step Process
गाड़ी पर लगवाना चाहते हैं हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, तो घर बैठे ऐसे करें ऑर्डर - फोटो : Freepik

How to Order High-Security Vehicle Number Plates: क्या आपकी गाड़ी में अभी पुरानी नंबर प्लेट लगी हुई है? अगर ऐसा है तो आप सावधान हो जाएं, क्योंकि ट्रैफिक नियमों के मुताबिक, अब सभी गाड़ियों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाना अनिवार्य हो चुका है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो तो चालान कट सकता है और कई मामलों में गाड़ी तक सीज हो सकती है। 



दरअसल,  हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट एल्युमिनियम से बनी एक खास नंबर प्लेट होती है। इसमें यूनिक सीरियल नंबर, होलोग्राम और लेजर कोड रहता है। इसके साथ ही इसमें कलर कोडेड स्टीकर भी लगता है। इसमें गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर, ईंधन का प्रकार और अन्य अहम जानकारी होती है, जिससे चोरी हुई गाड़ी को ट्रैक करना आसान होता है। 
 

How to Order High-Security Vehicle Number Plates Online from Home Step by Step Process
गाड़ी पर लगवाना चाहते हैं हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, तो घर बैठे ऐसे करें ऑर्डर - फोटो : Freepik

कौन सी गाड़ियों के लिए है जरूरी? 

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट का नियम दो, तिपहिया और चार पहिया सभी तरह की गाड़ियों पर लागू है। खासतौर पर 1 अप्रैल 2019 से पहले जिन गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है, उनके लिए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाना जरूरी है। नई गाड़ियां पहले से ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के साथ ही आती हैं। 
 

How to Order High-Security Vehicle Number Plates Online from Home Step by Step Process
गाड़ी पर लगवाना चाहते हैं हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, तो घर बैठे ऐसे करें ऑर्डर - फोटो : Freepik

घर बैठे ऐसे मंगवा सकते हैं?

वर्तमान समय में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के लिए अधिक मेहनत करने की लोगों की जरूरत नहीं पड़ती है। इसे घर बैठे आपर ऑनलाइन मंगा सकते हैं। इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट bookmyhsrp.com पर जाना होगा। 

पीएम किसान योजना: 21वीं किस्त किसे मिल सकती है और किसे नहीं?
 

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Order High-Security Vehicle Number Plates Online from Home Step by Step Process
गाड़ी पर लगवाना चाहते हैं हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, तो घर बैठे ऐसे करें ऑर्डर - फोटो : Adobe Stock
  • वेबसाइट पर नंबर प्लेट ऑर्डर करने के लिए सबसे पहले आपको अपना राज्य और वाहन का प्रकार सेलेक्ट करना होगा।

 

  • फिर आपको अपनी गाड़ी का नंबर, चेसिस नंबर और इंजन नंबर जैसी जानकारियां भरनी होंगी।

Cyber Crime: AI से फोटो बनाकर छात्रा को किया ब्लैकमेल, आपके साथ न हो इसलिए यहां जानें बचने के तरीके

 

विज्ञापन
How to Order High-Security Vehicle Number Plates Online from Home Step by Step Process
कार में भूलकर भी न रखें पानी की ऐसी बोतल, नहीं तो बन सकती है आग का गोला - फोटो : Freepik
  • फिर आपको फिटमेंट लोकेशन चुननी होगी। नंबर प्लेट को या तो आप घर पर मंगवा सकते हैं या फिर नजदीकी डीलरशिप से लगवा सकते हैं।

 

  • इसके बाद ऑनलाइन पेमेंट करें। दोपहिया वाहनों के लिए करीब 300 से 400 और चार पहिया वाहनों के लिए 500 से 600 रुपये तक का खर्च लगता है। पेमेंट करने के बाद आपको बुकिंग रिसिप्ट मिल जाएगी। इसे नंबर प्लेट लगवाते समय दिखाना जरूरी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed