Mobile Number Link Your Bank Account Process in Hindi: आज के समय में लगभग हर किसी का अपना बैंक खाता होता है। लोगों की सैलरी बैंक खाते में आती है और लोग अपनी मेहनत की कमाई को इसी बैंक खाते में रखते भी हैं। वहीं, जब जरूरत होती है तो लोग अपने बैंक खाते से एटीएम के जरिए कैश निकाल पाते हैं। साथ ही यूपीआई के जरिए लोग ऑनलाइन पेमेंट भी कर पाते हैं। खाते में कितने पैसे जमा हो रहे हैं या कितने पैसे कट रहे हैं वो जानकारी आपको मैसेज द्वारा आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिल जाती है, लेकिन कई बार किन्हीं कारणों से लोग अपने इस मोबाइल नंबर को बदलवाना चाहते हैं। अगर आप भी ऐसा चाहते हैं तो इसके दो तरीके हैं जिनके बारे में आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
Mobile Number: किसी भी बैंक खाते से लिंक करना है नया मोबाइल नंबर लिंक? तो ये हैं दो तरीके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को बदलवाने के ये हैं दो तरीके:-
पहला तरीका
स्टेप 1
- अगर आप चाहते हैं कि आपके बैंक खाते से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदल जाए तो आपको इसके लिए अपने बैंक की ब्रांच में जाना होता है
- यहां पर जाकर आपको मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन एप्लीकेशन फॉर्म भरना होता है
स्टेप 2
- इस फॉर्म में आपको अपना नाम और खाता संख्या भरनी होती है
- इनके अलावा आपको इसमें अपना नया मोबाइल नंबर देना होता है जिसे आप बैंक खाते से लिंक करवाना चाहते हैं
- फिर इस फॉर्म को आपको बैंक में मौजूद संबंधित अधिकारी को जमा करवा देना होता है
- इसके कुछ दिनों के भीतर ही आपका नया नंबर आपके बैंक खाते से लिंक हो जाता है।
दूसरा तरीका
स्टेप 1
- आप अगर अपने बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर को बदलना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप चाहें तो इसे अपने बैंक के एटीएम के जरिए भी बदल सकते हैं
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपने बैंक के एटीएम पर ही जाना है
- फिर यहां जाकर आपको एटीएम मशीन में अपना डेबिट कार्ड लगाना है
- इसके बाद आपको मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन वाला विकल्प चुनना है
- फिर आपको अपना नया मोबाइल नंबर समेत बाकी जानकारी भर देनी है
- इस प्रक्रिया के बाद 24 से 48 घंटे के भीतर आपका नया मोबाइल नंबर आपके बैंक खाते से लिंक हो जाता है।