फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2022: नए साल में जरूर करा लें पैन कार्ड को आधार से लिंक, फॉलो करें ये सरल तरीका

Thu, 30 Dec 2021 10:34 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 30 Dec 2021 10:34 AM IST
विज्ञापन
how to link pan card with aadhaar card follow these steps
पैन को आधार से लिंक करने का तरीका - फोटो : Twitter/@KanuDesai180

हमारे पास जितने भी दस्तावेज हैं, वो सभी दस्तावेज बेहद जरूरी हैं। जैसे- हमारा पैन कार्ड और आधार कार्ड। इन दोनों की जरूरत हमें लगभग हर दूसरे काम के लिए पड़ जाती है। लेकिन क्या आप पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने के बारे में जानते हैं? अगर जानते हैं, लेकिन आपने अब तक इसे लिंक नहीं कराया है, तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि इसकी आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 है। ऐसे में इस तारीख के अंदर ही आपको अपना पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक कराना होगा। आपके लिए ये भी जानना जरूरी है कि अगर आपने इस तारीख के अंदर अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराया, तो फिर आपके पैन कार्ड को निष्क्रिय तक घोषित किया जा सकता है। ऐसे में अगर आप नए साल में अपने पैन को आधार से लिंक करना चाहते हैं। तो चलिए हम आपको इसका सरल तरीका बताते हैं...

how to link pan card with aadhaar card follow these steps
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

ऐसे करें लिंक:-

स्टेप 1

  • इसके लिए आपको सबसे पहले आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल https://incometaxindiaefiling.gov.in/ पर जाना है, फिर यहां पर आपको आवेदन करना है। पहले से रजिस्ट्रेशन करने वालों को यहां लॉगिन करना होगा।
how to link pan card with aadhaar card follow these steps
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

स्टेप 2

  • अब आपको यहां यूजर नेम और पैन नंबर डालना है, फिर आपको जन्म की तारीख भरनी है। अब आपके सामने पैन को आधार से लिंक करने का विकल्प खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to link pan card with aadhaar card follow these steps
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

स्टेप 3

  • यहां आपको अपनी पहले से जानकारी मिलेगी। फिर आपको पैन की जानकारी को आधार कार्ड की जानकारी से वेरिफाई करना होगा। यहां सभी चीजों को ठीक से देख लें।
विज्ञापन
how to link pan card with aadhaar card follow these steps
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

स्टेप 4

  • अब आपको आधार कार्ड नंबर भरना है और लिंक नाऊ पर क्लिक करना है। इसके बाद प्रोसेस पूरा हो जाएगा, और आपका पैन कार्ड आधार से सफलतापूर्वक लिंक हो जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed