हमारे पास जितने भी दस्तावेज हैं, वो सभी दस्तावेज बेहद जरूरी हैं। जैसे- हमारा पैन कार्ड और आधार कार्ड। इन दोनों की जरूरत हमें लगभग हर दूसरे काम के लिए पड़ जाती है। लेकिन क्या आप पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने के बारे में जानते हैं? अगर जानते हैं, लेकिन आपने अब तक इसे लिंक नहीं कराया है, तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि इसकी आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 है। ऐसे में इस तारीख के अंदर ही आपको अपना पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक कराना होगा। आपके लिए ये भी जानना जरूरी है कि अगर आपने इस तारीख के अंदर अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराया, तो फिर आपके पैन कार्ड को निष्क्रिय तक घोषित किया जा सकता है। ऐसे में अगर आप नए साल में अपने पैन को आधार से लिंक करना चाहते हैं। तो चलिए हम आपको इसका सरल तरीका बताते हैं...
{"_id":"61cd3cd52f7bb010d14cf595","slug":"how-to-link-pan-card-with-aadhaar-card-follow-these-steps","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Year 2022: नए साल में जरूर करा लें पैन कार्ड को आधार से लिंक, फॉलो करें ये सरल तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
New Year 2022: नए साल में जरूर करा लें पैन कार्ड को आधार से लिंक, फॉलो करें ये सरल तरीका
Thu, 30 Dec 2021 10:34 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 30 Dec 2021 10:34 AM IST
विज्ञापन
पैन को आधार से लिंक करने का तरीका
- फोटो : Twitter/@KanuDesai180
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
ऐसे करें लिंक:-
स्टेप 1
- इसके लिए आपको सबसे पहले आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल https://incometaxindiaefiling.gov.in/ पर जाना है, फिर यहां पर आपको आवेदन करना है। पहले से रजिस्ट्रेशन करने वालों को यहां लॉगिन करना होगा।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
स्टेप 2
- अब आपको यहां यूजर नेम और पैन नंबर डालना है, फिर आपको जन्म की तारीख भरनी है। अब आपके सामने पैन को आधार से लिंक करने का विकल्प खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
स्टेप 3
- यहां आपको अपनी पहले से जानकारी मिलेगी। फिर आपको पैन की जानकारी को आधार कार्ड की जानकारी से वेरिफाई करना होगा। यहां सभी चीजों को ठीक से देख लें।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
स्टेप 4
- अब आपको आधार कार्ड नंबर भरना है और लिंक नाऊ पर क्लिक करना है। इसके बाद प्रोसेस पूरा हो जाएगा, और आपका पैन कार्ड आधार से सफलतापूर्वक लिंक हो जाएगा।