फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की है: अगर बंद हो गया है पुराना मोबाइल नंबर, तो ऐसे करवाएं आधार से नया नंबर लिंक

Wed, 19 Mar 2025 08:20 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 19 Mar 2025 08:20 AM IST
सार

अगर आपके आधार से लिंक हुआ मोबाइल नंबर बंद हो गया है तो आप नया मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकते हैं।

विज्ञापन
How to link new mobile number to aadhar card Know step by step process aadhar me mobile number kaise link kare
आधार से कैसे मोबाइल नंबर लिंक करें? - फोटो : Adobe Stock

Aadhaar Mobile Number Link: आज के समय में आधार कार्ड बाकी सब दस्तावेजों से थोड़ा ज्यादा जरूरी नजर आता है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि पहचान बताने से लेकर सरकारी और गैर-सरकारी जैसे कई कामों में इसकी जरूरत पड़ती है। अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो आपके कई काम भी अटक सकते हैं।

यही नहीं, कई कामों में आधार से लिंक मोबाइल पर आए हुए ओटीपी की भी जरूरत पड़ती है। वहीं, अगर आधार से लिंक मोबाइल नंबर बंद हो जाए तो बिना ओटीपी के आपके काम अटक सकते हैं। इसलिए आप चाहें तो अपना नया मोबाइल नंबर अपने आधार से लिंक करवा सकते हैं जिसका तरीका आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आधार कार्ड से कैसे नया मोबाइल नंबर लिंक करवा सकते हैं...

How to link new mobile number to aadhar card Know step by step process aadhar me mobile number kaise link kare
आधार से कैसे मोबाइल नंबर लिंक करें? - फोटो : Adobe Stock

इस तरह करवा सकते हैं आधार से नया मोबाइल नंबर लिंक:-

पहला स्टेप

  • आप अगर अपने आधार कार्ड से नया मोबाइल नंबर लिंक करवाना चाहते हैं तो करवा सकते हैं
  • आपको सबसे पहले अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होता है
  • यहां जाकर आप अपॉइंटमेंट जरूर ले लें ताकि आपको दिक्कत न हो
  • फिर जब आपको बुलाएं उस दिन केंद्र पर जाएं
How to link new mobile number to aadhar card Know step by step process aadhar me mobile number kaise link kare
आधार से कैसे मोबाइल नंबर लिंक करें? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप 

  • अब जब आप केंद्र पर गए हैं तो आपको यहां से करेक्शन फॉर्म लेना होता है और इसे भरना होता है
  • इस फॉर्म में आपको अपना नाम, आधार नंबर जैसी जरूरी चीजें भरनी होती हैं
  • ध्यान रहे कि इस फॉर्म में अपना नया मोबाइल नंबर जरूर भरें यानी जिस नंबर को अपडेट करवाना है
विज्ञापन
विज्ञापन
How to link new mobile number to aadhar card Know step by step process aadhar me mobile number kaise link kare
आधार से कैसे मोबाइल नंबर लिंक करें? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा स्टेप

  • फिर आपको अपनी बारी का इंतजार करना है
  • अब जब संबंधित अधिकारी आपको बुलाएं तो आपको फॉर्म लेकर जाना है
  • जहां पर आपकी एक फोटो क्लिक होती है
  • फिर आपके फिंगर प्रिंट लेकर आपको बायोमेट्रिक की जांच होती है
विज्ञापन
How to link new mobile number to aadhar card Know step by step process aadhar me mobile number kaise link kare
आधार से कैसे मोबाइल नंबर लिंक करें? - फोटो : Adobe Stock

चौथा स्टेप

  • फिर जब सबकुछ सही पाया जाता है तो आपके नए मोबाइल नंबर को सिस्टम में फीड किया जाता है
  • इसके बाद आपको एक स्लिप दी जाती है जिसमें रिक्वेस्ट नंबर होता है जिससे आप ये चेक कर सकता है कि आपके आधार से मोबाइल नंबर लिंक हुआ है या नहीं 
  • फिर दिनों बाद आपका नया मोबाइल नंबर आपके आधार से लिंक हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed