फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: क्या आप जानते हैं किन लोगों का नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड? चेक करें कहीं आप तो नहीं लिस्ट में

Tue, 18 Mar 2025 06:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 18 Mar 2025 06:35 PM IST
सार

Ayushman card: आयुष्मान भारत योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसके जरिए लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। आप यहां जान सकते हैं कि कौन लोग इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।

विज्ञापन
who is not eligible for ayushman card kaun nahi banwa sakta ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र नहीं है? - फोटो : Adobe Stock

Ayushman card Eligibility List: मौजूदा समय में केंद्र सरकार और राज्य सरकारें कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। जो लोग पात्र हैं वे इन योजनाओं में ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जैसे, केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना को ले लीजिए।

इस योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं जिसके बाद मुफ्त इलाज का लाभ देने का प्रावधान है। पर क्या आप जानते हैं कि वे कौन लोग हैं जो इस योजना के लिए पात्र नहीं होते यानी किन लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता है? अगर नहीं, तो आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र नहीं हैं। अगली स्लाइड्स में इस बारे में आप जान सकते हैं...

Trending Videos
who is not eligible for ayushman card kaun nahi banwa sakta ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र नहीं है? - फोटो : Adobe Stock

कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?

  • सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाएं
  • यहां पर संबंधित अधिकारी से मिलें जो आपकी पात्रता चेक करते हैं
  • पात्रता चेक करने के बाद आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
  • फिर आपका आवेदन कर दिया जाता है
  • अब कुछ समय बाद आप अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
who is not eligible for ayushman card kaun nahi banwa sakta ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र नहीं है? - फोटो : Adobe Stock

कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड?

  • आप दिहाड़ी मजदूरी करते हैं, अगर आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, अगर आप निराश्रित या फिर आदिवासी हैं, अगर आपके परिवार में कोई दिव्यांग है, अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं और जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं वे इस योजना के लिए पात्र होते हैं यानी ये लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
who is not eligible for ayushman card kaun nahi banwa sakta ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र नहीं है? - फोटो : Adobe Stock

कौन नहीं बनवा सकता आयुष्मान कार्ड?

  • जो लोग संगठित क्षेत्र में काम करते हैं, जो लोग करदाता हैं यानी टैक्स भरते हैं, अगर आप ईएसआईसी का लाभ लेते हैं, अगर आपका पीएफ कटता है, जो लोग सरकारी कर्मचारी हैं, अगर आप आर्थिक रूप से संपन्न हैं आदि। तो आप इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।
विज्ञापन
who is not eligible for ayushman card kaun nahi banwa sakta ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र नहीं है? - फोटो : Adobe Stock

कितने तक का मुफ्त इलाज?

  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आपको मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है। बीमार होने पर आप उन अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जो इस योजना में पंजीकृत हैं। आयुष्मान कार्ड से हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed