फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

e-Shram Card: ई-श्रम कार्ड धारकों को मिल रहा है दो लाख रुपये का ये विशेष फायदा, जानें डिटेल्स

Thu, 01 Sep 2022 09:30 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 01 Sep 2022 09:30 AM IST
विज्ञापन
E Shram Card Holders Getting 2 Lakhs Benefits Know How to Get All Details Here
e-Shram Card - फोटो : istock

e-Shram Card: देश में असंगठित क्षेत्र से जुड़े तबकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारत सरकार कई योजनाओं का संचालन कर रही है। भारत में असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों और कामगारों की संख्या करोड़ों में है। इन लोगों को अपने दैनिक जीवन में कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा समय समय पर मौसमी बेरोजगारी भी इन्हें परेशान करती है। असंगठित क्षेत्र से जुड़े तबकों की इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने ई-श्रम कार्ड स्कीम की शुरुआत की है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार देश भर में ई-श्रम कार्ड धारकों को किस्त के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। ई-श्रम कार्ड धारकों को सरकार द्वारा कई तरह के विशेष फायदे मिलते हैं। आपको शायद ही इस बारे में पता होगा कि ई-श्रम कार्ड धारकों को 2 लाख रुपये का विशेष फायदा मिलता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

E Shram Card Holders Getting 2 Lakhs Benefits Know How to Get All Details Here
e-Shram Card - फोटो : istock

ई-श्रम कार्ड धारकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत 2 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है। इस बीमा कवर के लिए उनको किसी प्रकार के प्रीमियम भरने की जरूरत नहीं होती है। 

E Shram Card Holders Getting 2 Lakhs Benefits Know How to Get All Details Here
e-Shram Card - फोटो : Istock

इसके तहत अगर ई-श्रम कार्ड धारक अगर विकलांग होता है। इस स्थिति में उसको 1 लाख रुपये की राशि दी जाती है। अगर ई-श्रम कार्ड धारक की दुर्भाग्यवश मृत्यु होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
E Shram Card Holders Getting 2 Lakhs Benefits Know How to Get All Details Here
e-Shram Card - फोटो : Istock

ऐसे में ई-श्रम कार्ड धारक द्वारा तय किए गए नॉमिनी को 2 लाख रुपये दिए जाते हैं। ई-श्रम कार्ड योजना की शुरुआत खासतौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए की गई है। इस स्कीम का लाभ केवल असंगठित क्षेत्र जुड़े लोग ही उठा सकते हैं। इसका फायदा ईपीएफओ या ईएसआईसी के सदस्य नहीं उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
E Shram Card Holders Getting 2 Lakhs Benefits Know How to Get All Details Here
e-Shram Card - फोटो : Istock

अगर आपने अब तक अपना ई-श्रम कार्ड नहीं बनवाया है। ऐसे में आपको जल्द से जल्द इस कार्ड को बनवा लेना चाहिए। आप भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर विजिट करके इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed