फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stock Market Investment Tips: स्टॉक मार्केट में पहली बार करने जा रहे हैं निवेश, तो जरूर जान लें ये बातें

Tue, 04 Feb 2025 02:05 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 04 Feb 2025 02:05 PM IST
सार

आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान स्टॉक मार्केट में निवेश करने से पहले रखना चाहिए।

विज्ञापन
How to invest in share market for beginners
How to invest in share market for beginners - फोटो : AdobeStock

How to invest in share market for beginners: कोरोना काल के बाद से स्टॉक मार्केट ने निवेशकों को काफी अच्छा रिटर्न दिया है। ऐसे में बीते कुछ सालों में कई नए निवेशक भी इस क्षेत्र में अपने बचत के पैसों को इन्वेस्ट कर रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि कई लोग बिना जानकारी के इस क्षेत्र में पैसों को इन्वेस्ट करते हैं, जिससे उनको काफी नुकसान होता है। स्टॉक मार्केट में निवेश करना काफी रिस्क भरा होता है।



निवेश का यह क्षेत्र बाजार जोखिमों के अधीन आता है। वहीं अगर आपके पास निवेश बाजार को लेकर अच्छी समझ है, तो आप यहां से अच्छा खासा रिटर्न भी प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप भी स्टॉक मार्केट में पहली बार पैसों को निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान स्टॉक मार्केट में निवेश करने से पहले रखना चाहिए। 

How to invest in share market for beginners
How to invest in share market for beginners - फोटो : AdobeStock

बेसिक नॉलेज लें

स्टॉक मार्केट में अगर आप निवेश करने जा रहे हैं, तो सबसे पहले आपको इस बारे में रिसर्च करना चाहिए कि स्टॉक मार्केट काम कैसे करता है? इस दौरान NSE और BSE जैसे प्रमुख स्टॉक एक्सचेंजों के बारे में जानकारी इकट्ठी करें। इसके अलावा आपको शेयर, म्यूचुअल फंड, SIP, इंडेक्स, डिविडेंड आदि चीजों की सामान्य जानकारी इकट्ठी करनी चाहिए। 

How to invest in share market for beginners
How to invest in share market for beginners - फोटो : AdobeStock

सही ब्रोकर का चुनाव करके छोटे निवेश से शुरुआत करें

इन सब की जानकारी इकट्ठी करने के बाद आपको डीमैट या ट्रे़डिंग अकाउंट खुलवाने के लिए एक सही ब्रोकर का चुनाव करना चाहिए। इस दौरान ब्रोकरेज फीस, प्लेटफॉर्म फीचर्स और कस्टमर सपोर्ट के बारे में पता जरूर करें। यह सब करने के बाद आपको छोटे निवेश से शुरुआत करनी चाहिए। पेनी स्टॉक्स या बहुत सस्ते स्टॉक्स में एकदम से निवेश न करें ये काफी जोखिम भरे होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How to invest in share market for beginners
How to invest in share market for beginners - फोटो : AdobeStock

सही स्टॉक चुनें

आपको एक बेहतर कंपनी के स्टॉक्स में निवेश करना चाहिए जो कि मजबूत फंडामेंटल्स और ग्रोथ पोटेंशियल रखती हो। इस दौरान कंपनी के बैलेंस शीट और उसके ट्रैक रिकॉर्ड का बारीकी से अध्ययन करें। 

विज्ञापन
How to invest in share market for beginners
How to invest in share market for beginners - फोटो : AdobeStock

रिस्क फैक्टर को समझकर पोर्टफोलियो को डायवर्सिफाई करें

आप जिस भी शेयर में अपने पैसों को लगा रहे हैं वह सभी जोखिम भरे होते हैं। इस बात का विशेष ध्यान रखें। पूरे पैसों को केवल एक ही स्टॉक में न लगाएं बल्कि अपने पोर्टफोलियो को डायवर्सिफाई करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed