अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान पर हमला किए जाने के बाद इस समय मध्य एशिया में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसके चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिली है। वहीं भारत सरकार ने फिलहाल पेट्रोल डीजल की कीमतों को स्थिर रखने का फैसला लिया है। वहीं अगर यह संघर्ष जल्दी नहीं रुकता है तो भविष्य में देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हो सकती है।
इसी सिलसिले में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप गाड़ी चलाते समय ईंधन की बचत कर सकते हैं। कई लोग बिना सोचे-समझे गाड़ी तेज चलाते हैं, बार-बार ब्रेक लगाते हैं या लंबे समय तक इंजन चालू रखते हैं। इससे ईंधन की काफी खपत होती है।
2 of 5
How to increase mileage of vehicle
- फोटो : Freepik
अगर आप ईंधन की बचत करना चाहते हैं तो आपको स्मूद ड्राइविंग करनी चाहिए। गाड़ी को अचानक तेज गति से बढ़ाने या जोर से ब्रेक लगाने से इंजन पर दबाव बढ़ता है इससे फ्यूल ज्यादा खर्च होता है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि गाड़ी को धीरे-धीरे गति दें और ट्रैफिक के हिसाब से स्थिर गति बनाए रखें। इससे इंजन सही ढंग से काम करता है और माइलेज बेहतर मिलती है।
3 of 5
How to increase mileage of vehicle
- फोटो : Freepik
टायर का सही प्रेशर भी ईंधन की बचत करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर टायर में हवा कम होती है तो इस स्थिति में इंजन को गाड़ी आगे बढ़ाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिसके चलते ईंधन की खपत बढ़ जाती है। इस कारण आपको एक नियमित समय अंतराल में अपनी गाड़ी का टायर प्रेशर चेक कराते रहना चाहिए।
4 of 5
How to increase mileage of vehicle
- फोटो : Freepik
गाड़ी को लंबे समय तक खड़ा करके इंजन चालू रखने से भी फ्यूल की काफी बर्बादी होती है। ट्रैफिक सिग्नल या लंबे इंतजार के दौरान इंजन बंद कर देना बेहतर माना जाता है। इससे न सिर्फ ईंधन की बचत होती है बल्कि प्रदूषण भी कम होता है। आधुनिक गाड़ियों में यह आदत माइलेज बढ़ाने में काफी मदद करती है।
5 of 5
How to increase mileage of vehicle
- फोटो : AdobeStock
आपको समय समय पर अपनी गाड़ी की सर्विसिंग कराते रहनी चाहिए। खराब इंजन या गंदे एयर फिल्टर के कारण गाड़ी ज्यादा ईंधन की खपत करती है। स्मूद ड्राइविंग और वाहन की सही देखभाल से गाड़ी की माइलेज भी बढ़ेगी और ईंधन की खपत भी कम होगी।