{"_id":"63be6865ee96914b3629ac8b","slug":"how-to-identify-real-or-fake-ginger-know-the-process-here-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाजार में बिक रहा नकली अदरक, ऐसे करें असली नकली में पहचान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बाजार में बिक रहा नकली अदरक, ऐसे करें असली नकली में पहचान
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ginger Farming Business Idea
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
How To Identify Real Or Fake Ginger: हम सभी लोग खाना बनाते समय अदरक का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा चाय और दूसरी सामग्रियों को बनाते समय उसमें अदरक का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं इन दिनों बाजार में नकली अदरक काफी ज्यादा मात्रा में बेचे जा रहे हैं। अगर आप भी बाजार से अदरक खरीदकर सेवन कर रहे हैं। ऐसे में आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। नियमित अदरक का सेवन सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है।
इसको रोजाना खाने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं दूर हो जाती हैं। वहीं अगर आप बाजार में बिक रहे इन नकली अदरक का सेवन करते हैं। इस स्थिति में कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। ऐसे में आपको बाजार में बिक रहे नकली अदरक की पहचान करना जरूरी है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप असली और नकली अदरक में पहचान कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
आप असली और नकली अदरक में पहचान अदरक को सूंघ के कर सकते हैं। अगर अदरक असली है। ऐसे में उसकी महक तीखी होगी। इसके अलावा अगर अदरक नकली है। ऐसे में उसकी कोई महक नहीं होगी।
3 of 5
How To Identify Real Or Fake Ginger
- फोटो : Istock
आप अदरक में कील चुभा कर भी उसकी वास्तविकता के बारे में पता कर सकते हैं। कील चुभाने से अदरक का छिलका उतर जाता है, जिसके बाद उसमें से तीखी महक आने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
How To Identify Real Or Fake Ginger
- फोटो : Istock
वहीं अगर अदरक का छिलका काफी सख्त है। ऐसे में समझ जाइए कि वह नकली अदरक है। आपको इस तरह के अदरक को नहीं खरीदना चाहिए। आपको साफ दिख रहे अदरक को भी नहीं खरीदना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
How To Identify Real Or Fake Ginger
- फोटो : Istock
अक्सर देखने को मिलता है कि अदरक को धोने से बचने के लिए कई लोग बाजार से साफ अदरक को खरीदकर ले आते हैं। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि अदरक को बेचने के लिए कई बिक्रेता उसको साफ करने के लिए तेजाब का इस्तेमाल करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।