Fake Aadhaar Card Alert: आपके पास भले ही कई तरह के दस्तावेज होंगे, जिनके जरिए आप अपनी पहचान बताने का काम करते हैं या अन्य काम करते हैं। लेकिन भारत में आधार कार्ड का इस्तेमाल काफी ज्यादा हो रहा है, क्योंकि लगभग सभी कामों के लिए इसे अनिवार्य कर दिया है। बैंक में खाता खुलवाने के लिए, राशन कार्ड बनवाने के लिए, सिम कार्ड खरीदने के लिए, लोन लेने के लिए, किसी सरकारी या गैर-सरकारी काम के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। वहीं, इन सबके बीच आधार से जुड़े धोखाधड़ी के मामले सामने आते रहे हैं, जिसको लेकर यूआईडीएआई की तरफ से लोगों को सतर्क किया जाता है। इसलिए जरूरी है कि आप भी जान लें कि कहीं आपका आधार कार्ड नकली तो नहीं है या आप मकान मालिक हैं और आपके किसी किराएदार ने आपको नकली आधार की कॉपी तो नहीं दी है आदि। तो चलिए जानते हैं कि आप कौन से तरीके से असली-नकली आधार कार्ड में पहचान कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63749aa885fe475f7d5cb25f","slug":"how-to-identify-fake-aadhaar-card-know-step-by-step-process-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar Card Alert: कहीं आप भी तो इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं नकली आधार कार्ड? ऐसे लगाएं मिनटों में पता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar Card Alert: कहीं आप भी तो इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं नकली आधार कार्ड? ऐसे लगाएं मिनटों में पता
Wed, 16 Nov 2022 01:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 16 Nov 2022 01:47 PM IST
विज्ञापन
नकली आधार कार्ड का कैसे पता लगा सकते हैं?
- फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली आधार कार्ड का कैसे पता लगा सकते हैं?
- फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं असली-नकली आधार में अंतर:-
स्टेप 1
- अगर आप अपने या किसी और के आधार कार्ड के बारे में पता लगाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना है।
नकली आधार कार्ड का कैसे पता लगा सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद यहां पर आपको 'आधार सर्विसेज' वाले सेक्शन में जाकर 'वेरीफाई एन आधार नंबर' वाले विकल्प पर क्लिक करना है। फिर आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
नकली आधार कार्ड का कैसे पता लगा सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इस नए पेज पर आपको आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना है। फिर 'प्रोसीड टू वेरिफाई' पर क्लिक करना है। अगर आपका आधार सही है, तो स्क्रीन पर आपको 'आधार वैरिफिकेशन कंप्लीटेड' का मैसेज दिखेगा और कार्डधारक की जानकारी भी आएगी।
विज्ञापन
नकली आधार कार्ड का कैसे पता लगा सकते हैं? (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
ये भी है तरीका
- आप चाहें तो यूआईडीएआई की आधिकारिक एप m-Aadhaar के जरिए भी असली-नकली आधार में फर्क कर सकते हैं। यहां एप में क्यूआर कोड स्कैनर के जरिए आधार में लगे क्यूआर कोड को स्कैन करना है। इससे भी आपको पता चल जाएगा कि आधार असली है या नकली। आधार के असली होने पर यहां कार्डधारक की सारी जानकारी दिखाई देने लगेंगी।