Balika Samridhi Yojana: देश में बेटियों के भविष्य को सुरक्षित और उनको अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम बालिका समृद्धि योजना है। बालिका समृद्धि योजना की शुरुआत साल 1997 में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा की गई थी। आज के समय देश भर में कई लड़कियां सरकार की इस स्कीम का लाभ उठा रही हैं। बालिका समृद्धि योजना की शुरुआत खासतौर पर गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे लोगों के लिए की गई है। योजना के अंतर्गत गरीब परिवार की लड़कियों को केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं बालिका समृद्धि योजना के बारे में विस्तार से -
BSY: बेटी के जन्म के समय और पढ़ाई लिखाई करने के लिए सरकार दे रही आर्थिक सहायता, ऐसे उठाएं योजना का लाभ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 16 Nov 2022 01:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन