फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Surya Ghar Yojana: सरकार दे रही है मुफ्त बिजली, लाभ लेने के लिए ऐसे करें घर बैठे आवेदन

Thu, 11 Apr 2024 01:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 11 Apr 2024 01:20 PM IST
विज्ञापन
How to apply for PM Surya Ghar Yojana to get 300 units of free Bijli
pm surya ghar yojana: पीएम सूर्य घर योजना से जुड़ने का तरीका। - फोटो : Amar Ujala

PM Surya Ghar Yojana Benefits: केंद्र सरकार मौजूदा समय में कई तरह की योजनाओं का संचालन कर रही है। इन्हीं में से एक योजना प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना है। इस योजना के अंतर्गत देश के एक करोड़ घरों को मुफ्त बिजली देने का उद्धेश्य है। इस योजना में लाभार्थियों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है और साथ ही सब्सिडी का लाभ भी दिया जा रहा है। दरअसल, आपको रूफटॉप सोलर पैनल लगवना होता है, जिसके लिए आपको सब्सिडी मिलती है जो सीधा आपके बैंक खाते में भेजी जाती है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़कर मुफ्त बिजली और सब्सिडी का लाभ लेना चाहते हैं, तो ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप इस योजना में आवेदन कैसे कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप पंजीकरण के प्रोसेस के बारे में जान सकते हैं...

How to apply for PM Surya Ghar Yojana to get 300 units of free Bijli
pm surya ghar yojana: पीएम सूर्य घर योजना से जुड़ने का तरीका। - फोटो : istock

घर बैठे ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभान्वित होना चाहते हैं, तो आपको आवेदन करना होगा
  • इसके लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in पर जाना है
  • फिर यहां पर आपको 'अप्लाई फॉर रूफटॉप' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
How to apply for PM Surya Ghar Yojana to get 300 units of free Bijli
pm surya ghar yojana: पीएम सूर्य घर योजना से जुड़ने का तरीका। - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको अपने राज्य और बिजली वितरण कंपनी का नाम चुनना है
  • अब आपको अपने बिजली उपभोक्ता नंबर यानी कनेक्शन नंबर दर्ज करना है
  • फिर अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भर दें
विज्ञापन
विज्ञापन
How to apply for PM Surya Ghar Yojana to get 300 units of free Bijli
pm surya ghar yojana: पीएम सूर्य घर योजना से जुड़ने का तरीका। - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब कंज्यूमर नंबर और मोबाइल नंबर भर लॉगिन कर लें और सामने आए फॉर्म को भर लें
  • इसके बाद आपको फीजिबिलिटी अप्रूवल मिलेगा, जिसके बाद आप अपने DISCOM के साथ रजिस्टर्ड किसी भी वेंडर से प्लांट इंस्टॉल करवा सकते हैं
विज्ञापन
How to apply for PM Surya Ghar Yojana to get 300 units of free Bijli
pm surya ghar yojana: पीएम सूर्य घर योजना से जुड़ने का तरीका। - फोटो : istock

स्टेप 4

  • फिर सोलर पैनल लग जाए, तो फिर आपको प्लांट की जानकारी के साथ ही नेट मीटर के लिए आवेदन करना होता है
  • नेट मीटर इंस्टॉल होने के बाद DISCOM की तरफ से जांच होगी और फिर आपको पोर्टल से कमीशनिंग सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाता है
  • इसके बाद अपने बैंक खाते की जानकारी और कैंसिल चेक सबमिट कर दें, जिसके बाद आपके बैंक खाते में सब्सिडी का अमाउंट आ जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed