गर्मी का मौसम आते ही लोग चिलचिलाती गर्मी से परेशान होने लगते हैं। पसीना और बदबू भी लोगों के लिए दिक्कत बनता है। ऐसे में लगभग सभी को बारिश का इंतजार रहता है, लेकिन जैसे ही बारिश का मौसम आता है तो लोगों को कई तरह की दिक्कतें परेशान करने लगती है। इसमें से एक है घर में सीलन आना। दीवारों से लेकर छत तक पर सीलन आ जाती है, बस अंतर है कि कहीं कम तो कहीं ज्यादा सीलन बारिश के कारण होने लगती है। वहीं, सीलन होने के कारण इन जगहों पर कीड़े, मकड़ियां अपने घर न बना लें, ये भी दिक्कत रहती है। इसलिए हर कोई इस समस्या से निजात पाने का तरीका ढूंढता है। अगर आप भी इस सीलन से परेशान हैं, तो चलिए हम आपको कुछ तरीके बताते हैं जो आपके काफी काम आ सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6304abb926ea313ec958582f","slug":"how-to-get-rid-of-dampness-in-the-home-follow-these-step-by-step-process-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Life Hacks: घर में लगी सीलन से हैं परेशान, तो इन चार तरीकों से पा सकते हैं छुटकारा","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Life Hacks: घर में लगी सीलन से हैं परेशान, तो इन चार तरीकों से पा सकते हैं छुटकारा
Tue, 23 Aug 2022 04:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 23 Aug 2022 04:05 PM IST
विज्ञापन
दीवारों से सीलन छुटाने के तरीके क्या हैं
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवारों से सीलन छुटाने के तरीके क्या हैं
- फोटो : istock
समस्या को पहचानें
- आपको सबसे पहले ये जानना है कि घर में सीलन क्यों आ रही है। क्या ये बारिश के कारण है या कोई पाइप टूटने के कारण। वजह को जानकर इसे ठीक करवाएं, ताकि भविष्य में आपको ये दिक्कत दोबारा न हो।
दीवारों से सीलन छुटाने के तरीके क्या हैं
- फोटो : Pixabay
नमक का इस्तेमाल
- सीलन को दूर करने में नमक भी मदद कर सकता है, क्योंकि ये नमी को सोख लेता है। आपको एक छिछले डिब्बे में लगभग एक किलोग्राम नमक को सीलन वाली जगह पर रख देना है। फिर आप देखेंगे कि नमक नमी को सोख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दीवारों से सीलन छुटाने के तरीके क्या हैं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Istock
डीह्युमिडिफायर उपकरण
- अगर आपके घर में सीलन है, तो आप इसे डीह्युमिडिफायर उपकरण के जरिए दूर कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करके सीलन को दूर किया जा सकता है, क्योंकि ये सीलन को सोख लेती है।
विज्ञापन
दीवारों से सीलन छुटाने के तरीके क्या हैं
- फोटो : Pixabay
ऐसे दूर कर सकते हैं बदबू
- आपको अगर सीलन वाली जगह पर बदबू आ रही है, तो इसे दूर करने के लिए आप हाइड्रोजन पेरोक्साइड का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक स्प्रे वाली बोतल में पानी में मिलाकर हाइड्रोजन पेरोक्साइड को डाल लें, और फिर इसका छिड़काव बदबू वाली जगह पर करें।