Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
How to Get Rid of a Beehive on Your Wall Safe and Effective Methods madhumakhi ka chatta kaise hataye
{"_id":"68d3a177af66abafa90e1d45","slug":"how-to-get-rid-of-a-beehive-on-your-wall-safe-and-effective-methods-madhumakhi-ka-chatta-kaise-hataye-2025-09-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Beehive: घर में मधुमक्खी ने लगा रखा है छत्ता, इन तरीकों से पा सकते हैं छुटकारा","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Beehive: घर में मधुमक्खी ने लगा रखा है छत्ता, इन तरीकों से पा सकते हैं छुटकारा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:49 PM IST
सार
मधुमक्खियों के छत्तों को हटाने के लिए लोग कई तरह की सलाह देते हैं। हालांकि, बिना जांचे और समझे किसी भी सुझाव को मान लेना सही नहीं है। अगर आपके घर पर भी मधुमक्खियों ने छत्ता लगा लिया है तो कुछ उपायों को अपनाकर आप आसानी से उनसे छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
How to Get Rid of a Beehive
- फोटो : AdobeStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कई बार घर की छत या दीवारों पर मधुमक्खियां अपना छत्ताा लगा लेती हैं। इस कारण घर पर काफी ज्यादा मात्रा में मधुमक्खियां इकट्ठी हो जाती हैं। कई बार ये मधुमक्खियां घर पर लोगों को डंक भी मार देती हैं। धीरे-धीरे मधुमक्खियों का यह छत्ता काफी बड़ा हो जाता है। इस कारण कई बार लोगों को मधुमक्खियों के छत्ते को हटाने से पहले सोचना पड़ता है क्योंकि इस दौरान की गई जरा सी लगती की वजह से मधुमक्खियां बुरी तरह काट सकती हैं।
मधुमक्खियों के छत्तों को हटाने के लिए लोग कई तरह की सलाह देते हैं। हालांकि, बिना जांचे और समझे किसी भी सुझाव को मान लेना सही नहीं है। अगर आपके घर पर भी मधुमक्खियों ने छत्ता लगा लिया है तो कुछ उपायों को अपनाकर आप आसानी से उनसे छुटकारा पा सकते हैं।
2 of 5
How to Get Rid of a Beehive
- फोटो : AdobeStock
अगर आपके घर की छत या किसी दीवार पर मधुमक्खी ने छत्ता बना लिया है तो उसे हटाने के लिए आपको सबसे पहले एक ट्रांसपैरेंट छोटी बाल्टी लेनी है। बाल्टी लेने के बाद आपको उसमें पेट्रोल भरना है। ध्यान दें कि पेट्रोल आधी बाल्टी से कम हो ताकी बाल्टी में स्पेस बना रहे।
इसके बाद आपको जहां मधुमक्खी ने अपना छत्ता बना रखा है उसे इस बाल्टी से ढक देना है। इससे छत्ते के अंदर सारी मधुमक्खियां बाल्टी में बंद हो जाएंगी। यह करने के बाद अगर कोई मधुमक्खी भागने की कोशिश करती है तो वह पेट्रोल में गिर जाएगी। इसके बाद आपको किसी नुकीली चीज से मधुमक्खी के छत्ते को बाल्टी में गिरा देना है। इससे सारी मधुमक्खियां मर जाएंगी।
आप घर में मिलने वाली दालचीनी की मदद से भी मधुमक्खी के छत्ते से छुटकारा पा सकते हैं। मधुमक्खियों को दालचीनी की स्मेल पसंद नहीं होती है। इस उपाय में आपको दालचीनी का एक टुकड़ा लेकर मधुमक्खी के छत्ते के पास जलाकर रखना होगा।
इसमें जैसे ही दालचीनी की महक छत्ते तक जाएगी मधुमक्खियां छत्ते से हट जाएंगी। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि घर के सभी खिड़की दरवाजें बंद हों। अगर ऐसा नहीं हुआ तो सभी मधुमक्खियां घर के अंदर आ जाएंगी। इससे जोखिम और बढ़ सकता है। मधुमक्खियों को भगाने से पहले अपने आप को अच्छे से कवर कर लें ताकि वे आपको काट न सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।