PAN Card Personal Loan: पैन कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। इस कार्ड की खास उपयोगिता हम लोगों के लिए है। आज नौकरी से लेकर स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग आदि कई जगह पर पैन कार्ड उपयोग में आता है। इसके अलावा वित्त से जुड़ी कई दूसरी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भी पैन कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं क्या आपको पता है कि पैन कार्ड पर भी लोन मिलता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। आप में से बेहद कम लोग ही जानते होंगे कि पैन कार्ड पर पर्सनल लोन का लाभ भी उठाया जा सकता है। देश में ऐसे कई बैंक्स हैं, जो पैन कार्ड डिटेल्स के आधार पर आपको 50 हजार रुपये तक का पर्सनल लोन दे सकते हैं। हालांकि, बैंक आपकी क्षमता के आधार पर कर्ज की राशि को कम या ज्यादा कर सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
PAN Card: पैसों की है जरूरत, तो पैन कार्ड के जरिए भी ले सकते हैं पर्सनल लोन, जानें डिटेल्स
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन