Pan Card: जब भी आपको कोई सरकारी या गैर-सरकारी काम करवाना होता है, तो आपको कई तरह के दस्तावेजों की जरूरत होती होगी? इस लिस्ट में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे अन्य दस्तावेज शामिल हैं। इनके अलावा एक और दस्तावेज है वो है आपका पैन कार्ड। दरअसल, ये भी एक जरूरी दस्तावेज है क्योंकि इसके न होने पर आपके कई काम अटक सकते हैं। जैसे- लोन लेने में दिक्कत, बैंक खाता खुलवाने में दिक्कत और वित्तीय लेन देन करने के अलावा कई अन्य काम भी अटक सकते हैं। पर कई लोगों के पैन कार्ड गुम या चोरी हो जाते हैं। ऐसे में वो परेशान होने लगते हैं, लेकिन आपको परेशान होने की जगह सिर्फ 50 रुपये खर्च करने हैं और फिर आप घर बैठे ही अपना पैन कार्ड बनवा सकते हैं। तो चलिए इसका प्रोसेस करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"645b416ee9ae889302001279","slug":"how-to-get-pan-card-after-stolen-or-lost-know-steps-pan-card-online-apply-kaise-kare-in-hindi-2023-05-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pan Card: पैन कार्ड चोरी होने पर न लें टेंशन, सिर्फ 50 रुपये में घर बैठे बनवा सकते हैं दूसरा, जानें तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Pan Card: पैन कार्ड चोरी होने पर न लें टेंशन, सिर्फ 50 रुपये में घर बैठे बनवा सकते हैं दूसरा, जानें तरीका
Wed, 10 May 2023 12:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 10 May 2023 12:35 PM IST
विज्ञापन
डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवाने का तरीका
- फोटो : facebook/https://www.facebook.com/groups/2034264750070500/user/100014268486417/
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवाने का तरीका
- फोटो : istock
घर बैठे दोबारा पैन कार्ड के लिए आवेदन करने का तरीका:-
स्टेप 1
- अगर आपका पैन कार्ड चोरी या गुम हो गया है, तो आप इसे दोबारा बनवा सकते हैं
- इसके लिए आपको सबसे पहले एनएसडीएल की आधिकारिक वेबसाइट onlineservices.nsdl.com/paam/ReprintEPan.html पर जाना है
- फिर आपको यहां पर अपनै पैन नंबर, आधार नंबर और जन्मतिथि जैसी जरूरी जानकारियां भरनी है
डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवाने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको जीएसटीएन नंबर को छोड़कर टी और सी पर क्लिक करना है
- फिर कैप्चा कोड भरकर सबमिट पर क्लिक करें
- अब आपके सामने आपके पैन कार्ड की जानकारी आएगी आपको यहां पर अपना पता और पिन कोड भरना है
- यहां वो पता और पिन कोड भरें, जहां आपका नया पैन कार्ड आएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवाने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 3
- अब आपका पता वेरिफाई होगा, जिसके लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर ओटीपी आएगा
- इस ओटीपी को यहां भर दें
- फिर आपको ऑनलाइन मोड से 50 रुपये की पेमेंट करनी है
- अब सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर दें
विज्ञापन
डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवाने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 4
- आप जैसे ही पेमेंट कर देंगे तो आप दोबारा पैन कार्ड की वेबसाइट पर ही पहुंच जाएंगे
- यहां से आपको एक स्लिप मिलेगी, जिसे आपको संभालकर रखना है
- इसके कुछ दिनों बाद आपके पते पर आपका नया पैन कार्ड बनकर आ जाता है।