लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए नौकरी या बिजनेस करते हैं। लेकिन इस महंगाई भरे दौर में लोगों की जरूरतें भी काफी ज्यादा होती हैं। इसके अलावा लोग अपने भविष्य को लेकर भी चिंतित रहते हैं, जिसके लिए वो कई तरह के निवेश करते हैं ताकि उनका आने वाला कल सुरक्षित रह सके। लेकिन इन सबके बीच एक सवाल उठता है कि भविष्य सुरक्षित हो सकता है लेकिन आज का क्या? क्योंकि कई बार लोगों को किसी न किसी काम के लिए अचनाक पैसों की जरूरत पड़ जाती है। ऐसे में लोगों को अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए लोगों से कर्ज लेना पड़ता है। लेकिन अगर आप चाहें तो आप अपने सोने के बदले पैसा ले सकते हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं गोल्ड लोन के बारे में जो आपकी आर्थिक समस्याओं को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे गोल्ड लोन ले सकते हैं और इसे लेने का तरीका क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6259136f2aefda039373a600","slug":"how-to-get-gold-loan-online-from-bank-know-the-process-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कृपया ध्यान दें: बुरे वक्त में ऐसे काम आ सकता है आपका सोना, यहां जानें क्या है गोल्ड लोन लेने का पूरा प्रोसेस","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
कृपया ध्यान दें: बुरे वक्त में ऐसे काम आ सकता है आपका सोना, यहां जानें क्या है गोल्ड लोन लेने का पूरा प्रोसेस
Fri, 15 Apr 2022 12:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:14 PM IST
विज्ञापन
गोल्ड लोने कैसे मिलता है
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोल्ड लोने कैसे मिलता है
- फोटो : istock
क्या है गोल्ड लोन?
- दरअसल, लोग अपने लिए सोने की चीजें बनवाते हैं और घरों में खासतौर पर महिलाएं अपने लिए सोने की ज्वेलरी बनवाती हैं। ऐसे में जब आपको पैसे की जरूरत होती है, तो आप अपने इस गोल्ड के बदले अपनी जरूरत के हिसाब से पैसे ले सकते हैं।
गोल्ड लोने कैसे मिलता है
- फोटो : istock
- गोल्ड लोन बैंक या कई अन्य संस्थान भी देते हैं। इसमें आपके गोल्ड को संबंधित बैंक या संस्थान अपने पास गिरवी रखते हैं और आपको इसके बदले वो पैसे दे देते हैं। वहीं, निर्धारित समय के अंदर पैसे वापस करके आप अपने गिरवी रखे सोने को रिटर्न ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोल्ड लोने कैसे मिलता है
- फोटो : istock
ऐसे पा सकते हैं मिनटों में गोल्ड लोन:-
स्टेप 1
- अगर आपको गोल्ड लोना लेना है, तो आपको सबसे पहले संबंधित बैंक या ऐसे संस्थान के पास जाना है जो आपको गोल्ड लोन दे सके। यहां जाकर ये लोग आपको सोने की जांच करते हैं कि ये असली है या नहीं।
विज्ञापन
गोल्ड लोने कैसे मिलता है
- फोटो : istock
स्टेप 2
- सोने की जांच करने के बाद इसका वजन किया जाता है और आपको इसकी जानकारी दी जाती है। फिर आपको एक फॉर्म भरते हुए सभी औपचारिक कार्य पूरे करने होते हैं।