व्हाट्सएप आज हमारी जरूरत बन गया है। इसके आने के बाद सूचना क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आज एजुकेशन, बिजनेस से लेकर कई क्षेत्रों में व्हाट्सएप का इस्तेमाल किया जा रहा है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते 2 बिलियन से भी ज्यादा एक्टिव यूजर्स व्हाट्सएप के पास हैं। आज ये एप हमारी लाइफस्टाइल का एक अहम हिस्सा बन चुका है। व्हाट्सएप पर समय समय पर कई खास फीचर्स आते रहते हैं, जो हमें एक अच्छा यूजर एक्सपीरियंस देने का काम करते हैं। इसके अलावा ये फीचर्स हमारे काम को भी काफी आसान बना देते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको व्हाट्सएप के कुछ ऐसे फीचर्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनका इस्तेमाल करने के बाद आपका काम काफी आसान हो जाएगा। इन फीचर्स के बारे में आप में से अधिकतर लोग शायद ही जानते होंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इनके बारे में -
WhatsApp Tips and Tricks: बेहद कमाल के हैं व्हाट्सएप के ये फीचर्स, आपके काम को बना देंगे आसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रीड रिसिप्ट
व्हाट्सएप के इस फीचर को एक्टिवेट करके आप किसी के भी व्हाट्सएप स्टेटस को छुप कर देख सकते हैं। इससे संबंधित व्यक्ति को इस बारे में पता भी नहीं चलेगा कि आपने उनका व्हाट्सएप स्टेटस देखा। इस फीचर को आप आसानी से सेटिंग में जाकर एक्टिवेट कर सकते हैं।
चैट को पिन करना
अगर आप किसी चैट को सबसे ऊपर की तरफ रखना चाहते हैं, तो आप व्हाट्सएप के चैट पिन के फीचर से उसे ऊपर कर सकते हैं। इसके लिए आपको उस चैट को थोड़ी देर प्रेस करके होल्ड करना होगा। उसके बाद आपको ऊपर की तरफ दिख रहे पिन के ऑप्शन पर क्लिक करना है। ऐसा करके आप उसे पिन मार्क कर सकते हैं।
व्हाट्सएप पेमेंट
व्हाट्सएप पेमेंट के फीचर को कुछ समय पहले ही लॉन्च किया गया था। इस फीचर की मदद से आप व्हाट्सएप पर किसी दूसरे व्यक्ति को यूपीआई के जरिए पेमेंट कर सकते हैं। देश में बड़े पैमाने पर लोग व्हाट्सएप से यूपीआई पेमेंट करते हैं।
मैसेज को अनरीड मार्क
अगर आपने गलती से किसी के मैसेज को पढ़ लिया, तो आप उसे मार्क अनरीड कर सकते हैं। व्हाट्सएप आपको इसकी सुविधा देता है। इसके लिए आपको उस चैट को थोड़ी देर तक प्रेस करके होल्ड करना होगा।